For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब टीवी टीम में फैला कोरोनावायरस, एक सदस्य पॉजिटिव

IPL 2020: Member of IPL's Broadcast Team Tests Coronavirus Positive | Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से यूएई में 19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन कराने की तैयारी में बोर्ड को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कोरोना वायरस के आतंक ने आईपीएल में भाग लेने वाली टीमों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जहां शुक्रवार को सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों समेत 13 सदस्यों को कोरोना की चपेट में आने की खबर सामने आई थी तो वहीं अब टीवा क्रू टीम के एक सदस्य को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर ने परेशान कर दिया है।

और पढ़ें: ENG vs PAK, 2nd T20: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, एरॉन फिंच की भी की बराबरी

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर से शुरु होने वाले इस टूर्नामेंट के लिये टीवी प्रोडक्शन के पहले बैच को सोमवार को यूएई के लिए रवाना होना था लेकिन टीम के एक सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फ्लाइट को टाल दिया गया है।

और पढ़ें: IPL छोड़ भारत आने को लेकर रैना पर भड़के श्रीनिवासन,कहा- कभी-कभी अहंकारी हो जाते हैं खिलाड़ी

यूएई आने से रोकी गई टीवी टीम

यूएई आने से रोकी गई टीवी टीम

बीसीसीआई के सूत्रों ने आईएनएस को बताया, 'स्टार ने अपनी टीवी टीम के पहले जत्थे को 31 अगस्त यानी सोमवार तक यूएई पहुंचने को कहा था। शनिवार को सभी का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें से एक शख्स पॉजिटिव पाया गया है। यह खबर मिलते ही ब्रॉडकास्टर्स ने सभी को यूएई की फ्लाइट न पकड़ने का आदेश दिया।'

यूएई पहुंचते ही क्वारंटीन हो जाते सदस्य

यूएई पहुंचते ही क्वारंटीन हो जाते सदस्य

खबरों के मुताबिक टीवी क्रू को यूएई पहुंचते ही खुद को क्वारंटाइन करना था, हालांकि अब जबकि उनकी फ्लाइट और यूएई पहुंचने में देरी हो गई है तो अब उनका क्वारंटाइन का समय भी बढ़ा दिया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण ही बीसीसीआई अभी तक शेड्यूल जारी नहीं कर पाई है। फैंस, फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के लिए जहां छह टीमें सीधे दुबई पहुंची वहीं मुंबई इंडियंस और केकेआर की टीम अबु धाबी में है।

बीसीसीआई की उम्मीदों को लगा झटका

बीसीसीआई की उम्मीदों को लगा झटका

दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते ही बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन को यूएई में आयोजित कराने का फैसला किया था, हालांकि बीसीसीआई की उम्मीदों को उस वक्त झटका लगा जब चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ियों समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये। रिपोर्ट सामने आने के बाद टीम को तुरंत क्वारंटाइन कर दिया।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने से पहले टीमों के लिए तीन बार कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य किया था जिसके बाद ही खिलाड़ी अभ्यास से जु़ड़ सकते थे।

Story first published: Monday, August 31, 2020, 17:17 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+