ENG vs PAK, 2nd T20: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, एरॉन फिंच की भी की बराबरी
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इयोन मोर्गन की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका था। वहीं इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाये जिसे इंग्लैंड की टीम ने 5 गेंद पहले 199 रन बनाकर जीत लिया। इस मैच में पाकिस्तान के लिये कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से आतिशी पारी खेली और 44 गेंदो पर 56 रन बनाये।
और पढ़ें: Chess Olympiad में पहली बार जीता भारत, पहले हारा फिर बना विजेता, पीएम मोदी ने दी बधाई
बाबर आजम के लिये यह उनके टी20 करियर का 14वां अर्धशतक पूरा किया और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जबकि एरॉन फिंच के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की।
और पढ़ें: CPL 2020: कायरन पोलार्ड ने जड़े 9 आसमानी छक्के, महज 28 गेंदों में बना डाले 72 रन

बाबर-आजम ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन की पारी खेलकर विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 50.8 की औसत से 2794 रन बनाये हैं, जबकि बाबर आजम ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उनके सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाबर आजम ने अपनी इस पारी के साथ 50.9 की औसत के साथ 1527 टी20 रन पूरे कर लिये हैं।

बाबर आजम ने पूरे किये 1500 रन
इस पारी के साथ ही बाबर आजम ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1500 रन पूरे कर लिये हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वो सबसे कम पारियों में 1500 पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बाबर आजम ने अपने 1500 रन बनाने में 39 पारियों का सहारा लिया जो कि विराट कोहली और एरॉन फिंच ने भी इतनी ही पारियों में बनाये थे।

मोहम्मद हाफिज ने पूरे किये 2000 रन
इस बीच पाकिस्तान के लिये मोहम्मद हाफिज ने भी टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिये हैं। उन्होंने यह कारनामा शाकिब महमूद की गेंद पर छक्का मारकर हासिल किया। मोहम्मद हाफिज ने पाकिस्तान के लिये 36 गेंद में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि उनकी यह पारी भी पाकिस्तान को हार से नहीं बचा सकी। पाकिस्तान के लिये शादाब खान और हैरिस रऊफ के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
