For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: देखें चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी मैचोंं की लिस्ट, जानें कब, कहां, किससे भिड़ेगी टीम

IPL 2020 : Chennai Super Kings all Match Schedule| Dates|Timings and venues | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित कराई जा रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तमाम अटकलों के बावजूद आपीएल 2020 का ओपनिंग मैच खेलेगी और 19 सितंबर को अबु धाबी के मैदान पर मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले साल इस खिताब को अपने नाम किया था तो वही ंपर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उप विजेता रही थी, इसी के चलते दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जा रहा है।

और पढ़ें: IPL 2020: आईपीएल के इतिहास चौथी बार ओपनिंग मैच में भिड़ेंगी मुंबई-चेन्नई, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज शेड्यूल जारी किया है। सभी टीमें लीग राउंड के दौरान एक-दूसरे से दो मैच खेलने होंगे, ऐसे में सभी टीमें कुल 14 मैच खेलेंगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के 14 मैच कुछ इस तरह हैं-

तारीख खिलाफ भारतीय समयानुसार मैच की टाइमिंग वेन्यू
19 सितंबर मुंबई इंडियंस 7:30 PM अबु धाबी
22 सितंबर राजस्थान रॉयल्स 7:30 PM शारजाह
25 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स 7:30 PM दुबई
2 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद 7:30 PM दुबई
4 अक्टूबर किंग्स इलेवन पंजाब 7:30 PM दुबई
7 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 PM अबु धाबी
10 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 7:30 PM दुबई
13 अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद 7:30 PM दुबई
17 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स 7:30 PM शारजाह
19 अक्टूबर राजस्थान रॉयल्स 7:30 PM अबु धाबी
23 अक्टूबर मुंबई इंडियंस 7:30 PM शारजाह
25 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 3:30 PM दुबई
29 अक्टूबर कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 PM

दुबई

1 नवंबर किंग्स इलेवन पंजाब 3:30 PM अबु धाबी

और पढ़ें: IPL 2020: UAE में दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में मैच देखने की छूट, गांगुली ने दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि आईपीएल शुरु होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को हरभजन सिंह और सुरेश रैना के रूप में बड़ा झटका लगा है जिन्होंने सीजन शुरु होने से पहले कोरोना को देखते हुये अपना नाम वापस ले लिया है तो वहीं पर दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ समेत 13 सदस्य कोरोना संक्रमण से वापसी के लिये आइसोलेशन में हैं।

IPL 2020 में कुछ ऐसी नजर आयेगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।

Story first published: Monday, September 7, 2020, 15:34 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+