For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: क्रिस गेल ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 31वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराकर अपनी दूसरी जीत हासिल की। इस मैच के दौरान आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर मैच को जीत लिया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस मैच में 3 बदलाव करते हुए कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को शामिल किया था।

वहीं अपने पसंदीदा बल्लेबाज का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स को क्रिस गेल ने निराश नहीं किया और 13वें सीजन के अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाने का काम किया। क्रिस गेल ने अपनी इस पारी में 45 गेंदे खेली और एक चौके समेत 5 छक्के लगाकर 53 रन बनाये।

और पढ़ें: IPL 2020: KKR vs MI का मुकाबला, ऐसी हो सकती है संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

अपनी इस शानदार पारी के साथ ही इस कैरिबियाई बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और टी20 क्रिकेट में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिये 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये। क्रिस गेल ने आईपीएल में अपना 29वां अर्धशतक लगाते हुए टी20 क्रिकेट में 1027 चौके और 982 छक्के लगाने का कारनामा किया।

इतना ही नहीं वह टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने के आंकड़े से महज 18 शॉट दूर हैं। गौरतलब है कि यूएई में खेले जा रहे इस सीजन में पंजाब की टीम ने पहली बार गेल को मौका दिया था। इससे पहले जब वह टीम में शामिल किये जाने वाले थे तो फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गये थे जिसके चलते उन्हें मैच में मौका नहीं मिल सका था।

और पढ़ें: RCB के खिलाफ गेल की धमाकेदार वापसी, बोले- नाम का सम्मान कीजिए, मैं आपको हार्ट अटैक दे सकता हूं

आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पहले से ही क्रिस गेल के नाम है। उनके अलावा टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कायरन पोलार्ड और पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम है, जिन्होंने कुछ दिन पहले पाकिस्तान में जारी नेशनल टी20 कप के दौरान यह रिकॉर्ड हासिल किया था। भारतीय खिलाड़ी की बात करें तो विराट कोहली इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं जिन्होंने फिलहाल 9 हजार से ज्यादा रन अपने नाम कर लिये हैं।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 17:02 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+