IPL 2020: सालों बाद मैदान पर साथ दिखे अश्विन-धोनी, CSK को याद आयी आशिकी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 34वां मैच शनिवार को शारजाह के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया जिसमें दिल्ली की टीम ने शिखर धवन के शानदार शतक के दम पर लीग में 7वीं जीत हासिल कर के टीम को अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंचा दिया है। जहां फैन्स को शारजाह के मैदान पर हुए इस धमाकेदार मुकाबले में जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिला तो वहीं मैदान पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी एक साथ नजर आये और टीम इंडिया के लिये खेले गये अपने दिनों को याद करते नजर आये।
आखिरी ओवर में जडेजा की गेंद पर जीत हासिल करने के बाद शिखर धवन उनके साथ मुस्कुराते हुए नजर आये। इस दौरान सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें जडेजा ने धवन को गले लगाया था। वहीं कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर इस मैच की एक और जोड़ी की वायरल तस्वीर देखने को मिली।
और पढ़ें: KXIP vs MI: पोलार्ड-डिकॉक ने बचाई मुंबई की लाज, आखिरी 6 ओवर में बटोरे 74 रन
इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया। इस तस्वीर में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दिल्ली के लिये इस साल खेल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन साथ नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सीएसके की टीम ने जबरदस्त कैप्शन लिखा और कहा 'आशिकी'। गौरतलब है कि आईपीएल के शुरुआती सालों में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे, जिन्होंने 2009 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और 2010-11 में उन दोनों टीमों का हिस्सा थे जिसने लगातार आईपीएल खिताब जीतने का कारनामा किया था।
हालांकि आगे चलकर वह पहले राइजिंग पुणे सुपजाएंटस के लिये खेले और फिर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा बने। इस साल पंजाब की ओर से रिलीज किये जाने के बाद अश्विन को दिल्ली की टीम ने खरीदा।
और पढ़ें: IPL 2020: सुपरमैन बने प्रियम गर्ग ने, केकेआर के खिलाफ लपके 2 शानदार कैच
उल्लेखनीय है तस्वीर देखकर साफ जाहिर है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हो रही बात चीत मैच के बाद का हिस्सा है। इस मैच में चेन्नई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 179 रन बनाये थे जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने एक गेंद पहले 185 रन बनाकर जीत हासिल की। दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में 17 रनों की दरकार थी जिसमें अक्षर पटेल ने 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications