For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: एमएस धोनी ने माना- बल्लेबाजी में है कमी, रायडू की वापसी पर टिकी हैं उम्मीदें

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार तीन मैचों में मिल गई है और अब टीम प्रबंधन को बैठकर गंभीरता से अपनी खामियों पर चर्चा करने की जरूरत है। हैरानी की बात यह है कि धोनी जैसा सुलझा हुआ कप्तान होने के बाद भी सीएसके ने लगातार दूसरे मैच में एक जैसे रणनीतिक भूल की और इसके लिए धोनी किसी और को दोष नहीं दे सकते।

धोनी लगातार बैटिंग ऑर्डर में निचले क्रम पर आने को अपने और टीम के लिए परफेक्ट मान चुके हैं लेकिन नतीजे सोच के उलट आ रहे हैं। धोनी और जडेजा जैसे खिलाड़ी बड़े स्कोर का पीछा करते हुए डेथ ओवरों में आते हैं और लगभग नाबाद लौटकर जाते हैं या आखिरी गेंदों पर उनका विकेट गिरता है लेकिन टीम नहीं जीत पाती। ऐसे में ये टीम के संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं है।

हार के बाद धोनी ने माना- हमारी बैटिंग में है कुछ कमी

हार के बाद धोनी ने माना- हमारी बैटिंग में है कुछ कमी

सबसे बड़ी समस्या में एक मुरली विजय और ऋतुराज गायकवाड़ की ऊपरी क्रम में उपस्थिति है क्योंकि विजय का खेल पूरी तरह धीमा और आत्मविश्वासहीन है तो गायकवाड़ तमाम संभावनाएं होने के बावजूद अभी लय में नहीं है। धोनी को शीर्ष क्रम की ये सब दिकक्तें पता हैं। उन्होंने मैच के बाद इसका जिक्र किया-

"मुझे नहीं लगता कि यह हमारे लिए अच्छा खेल था। ओस नहीं थी, लेकिन विकेट धीमा था। हमें बल्लेबाजी में थोड़ी सी कमी है और इससे दिक्कत होती है। इस तरह की धीमी शुरुआत और दबाव बढ़ने के बाद रन रेट बढ़ता रहता है, हमें यह पता लगाने की जरूरत है। हमें संयोजन को देखते हुए, एक स्पष्ट तस्वीर के साथ वापस आने की आवश्यकता है।"

अंबाती रायडू की वापसी पर ये कहा-

अंबाती रायडू की वापसी पर ये कहा-

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 48 गेंदों पर 71 रन बनाने वाले अंबाती रायडू का वापस आना टीम को नई जान दे सकता है। धोनी को लगता है अगले मैच तक रायडू की वापसी हो सकती है-

IPL 2020: लगातार दूसरा मुकाबला हारी CSK, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की चार बड़ी गलतियां

"हो सकता है, रायडू के अगले गेम में वापस आने पर टीम का संतुलन बेहतर हो जाए। यह शायद हमें एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ प्रयोग करने के लिए मौका देगा। काफी कुछ चीजें हैं जिनके बारे में हम सोच सकते हैं।"

धोनी ने गेंदबाजों पर बात करते हुए कहा-

धोनी ने गेंदबाजों पर बात करते हुए कहा-

"हमें अपनी लाइन-लेंथ, और गति के साथ बेहतर होने की जरूरत है। मुझे लगता है कि स्पिनर अभी तक रंग में नहीं आए हैं। हम अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे हैं, लेकिन हम बाउंड्री डिलीवरी को भी दे रहे हैं। मैं खिलाड़ियों से पूछूंगा क्योंकि काफी कुछ कैच छूटे हैं। खिलाड़ियों में इस तरह की रोशनी के तहत खेलने के लिए आदत नहीं है, शायद उनके रास्ते में वो ट्रेजेक्टरी आती है, कैच छूटने का ये एक कारण हो सकता है।"

Story first published: Saturday, September 26, 2020, 8:09 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+