For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो चेन्नई-कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 49वां मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जायेगा, जहां पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। वहीं धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन वह अब अपनी टीम के प्रतिभा शाली युवा खिलाड़ियों को मौका देने और टूर्नामेंट में अपने सम्मान को बचाने के लिये खेलती नजर आ रही है। आईपीएल के 10 सीजन के इतिहास में यह पहली बार है जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है, वहीं केकेआर की टीम की लगभग 2 साल बाद प्लेऑफ की राह पर वापसी हुई है, जहां पर वो 2 साल बाद एलिमिनेटर तक का रास्ता तय करने की कगार पर है।

और पढ़ें: IPL 2020: जीत को बेताब कोलकाता का खेल बिगाड़ सकती है चेन्नई, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

वहीं पिछले मैच में सीएसके की टीम ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया है जिसके चलते उनका आत्म-विश्वास सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है तो वहीं कोलकाता की टीम को पंजाब ने पिछले मैच में हराया है। ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: कोच रिकी पोंटिंग का खुलासा, बताया- कहां कमजोर पड़ रही है दिल्ली कैपिटल्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: शुबमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, लौकी फर्गुसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फैफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, मोनू कुमार।

ऐसी रखें Dream 11 में अपनी प्लेइंग 11

विकेटकीपर- एम एस धोनी (9.0)

बल्लेबाज- शुबमन गिल (9.5), इयोन मोर्गन (9.5), ऋतुराज गायकवाड़ (8.0), फाफ डुप्लेसिस (10.5), अंबति रायडु (9.0)

ऑलराउंडर- सैम करन (10.0), मिचेल सैंटनर (8.5)

गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती (8.5), लॉकी फर्ग्यूसन (8.5), दीपक चाहर (8.5)

Story first published: Thursday, October 29, 2020, 18:45 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+