For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ कोहली ने लगाया खास दोहरा शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रनों का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिये कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। वहीं उनके साथी एबी डिविलियर्स ने भी 39 रनों का योगदान दिया।

आरसीबी के लिये इन दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की लेकिन आखिरी के 3 ओवरों में विराट सेना ने अपने 4 विकेट महज 20 रन के अंदर खो दिये और 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 145 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक चौके और एक छक्का भी लगाया।

और पढ़ें: MI vs RR: सैमसन-स्टोक्स के सामने फ्लॉप हुई मुंबई इंडियंस, करो या मरो के मैच में 8 विकेट से हराया

इसके साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में एक खास क्लब में एंट्री कर ली। विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा के आखिरी ओवर की गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही विराट कोहली आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बन गये हैं।

इस लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर काबिज हैं जिन्होंने 336 छक्के लगाने का कारनामा किया है, जबकि एबी डिविलियर्स 231 छक्के लगा कर दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं एमएस धोनी 216 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर जबकि रोहित शर्मा 209 छक्के लगाकर चौथे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: CSK vs RCB: डुप्लेसिस ने एक बार फिर IPL में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सीजन में चौथी बार किया यह काम

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो कीरोन पोलार्ड 193 छक्कों के साथ सातवें और डेविड वॉर्नर 191 छक्कों के साथ आठवें पायदान पर काबिज हैं।

इसके साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में अपना 39वां अर्धशतक भी पूरा किया और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गये हैं और रोहित शर्मा, सुरेश रैना को पीछे छोड़ने का काम किया।

और पढ़ें: MI vs RR: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो ऐसी रखें अपनी टीम

इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 46 अर्धशतकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं, जबकि 39 अर्धशतक के साथ विराट कोहली और शिखर धवन दूसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। वहीं रोहित और सुरेश रैना के नाम अब तक 38 अर्धशतक दर्ज हैं।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 5:48 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+