नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में प्लेऑफ का रोमांच अपने चरम पर है और अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले आज के 55वें मैच में कम से कम 2 टीमों का फैसला हो जायेगा जो कि प्लेऑफ खेलती नजर आने वाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ही टीमों के लिये पिछले कुछ मुकाबले खराब बीते हैं। जहां दिल्ली की टीम लगातार 4 मैचों में हार का सामना करने के बाद यहां पर पहुंच रही है, तो वहीं आरसीबी की टीम को भी लगातार 3 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है।
दोनों टीमें इस समय 14 अंक के साथ बराबरी पर हैं लेकिन नेट रन रेट के चलते आरसीबी की टीम दूसरे तो दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। ऐसे में आज के मैच में जीत हासिल करने वाली टीम दूसरे पायदान पर काबिज होकर प्लेऑफ 1 के लिये क्वालिफाई कर जायेगी और वहीं पर अगर हारने वाली टीम बहुत बड़ी मात का सामना नहीं करती तो वह ही प्लेऑफ मे ंपहुंचने वाली तीसरी टीम बन जायेगा।
और पढ़ें: IPL 2020: संजय मांजरेकर ने दी पृथ्वी शॉ को सलाह, बताया किस खिलाड़ी से सीखें पुल शॉट
ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।
फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: कपिल देव का खुलासा, बताया अब क्यों मुश्किल है धोनी की फॉर्म में वापसी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रवीण दूबे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI: देवदत्त पडीक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान सिंह, क्रिस मौरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उड़ाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
ऐसी रख सकते हैं आपकी प्लेइंग 11
विकेटकीपर- ऋषभ पंत (8.5), जोश फिलिप (8.0), एबी डिविलियर्स (10.0)
बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर (9.5), शिखर धवन (10.0), देवदत्त पाड्डिकल (9.5)
ऑलराउंडर- मार्कस स्टॉयनिस (9.0), क्रिस मॉरिस (9.5)
गेंदबाज- एनरिच नॉर्टजे (8.5), मोहम्मद सिराज (8.5), युजवेंद्र चहल (9.0)