For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: संजय मांजरेकर ने दी पृथ्वी शॉ को सलाह, बताया किस खिलाड़ी से सीखें पुल शॉट

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का लीग स्टेज अपने आखिरी चरण में हैं और इसे खत्म होने में सिर्फ 2 ही मैचों का खेल बाकी है। हालांकि इस सीजन के पहले राउंड में धमाल मचाने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये दूसरा राउंड कुछ खास नहीं रहा और पिछले 4 मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा है। कुछ ऐसा ही हाल दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी रहा है जिन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत जबरदस्त फॉर्म के साथ की थी लेकिन आखिरी के कुछ मैचों में उनके बल्ले से वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

इसको लेकर दिल्ली की टीम ने उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल किया लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके तो पृथ्वी को वापस टीम में शामिल किया गया। ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने शॉ को सलाह देते हुए बताया कि उन्हें किस खिलाड़ी से अपने पुल शॉट पर काम करना चाहिये।

और पढ़ें: रोहित-पंत की फिटनेस पर युवराज ने लिये मजे, कहा- गालों की चर्बी का होना चाहिये कॉम्पिटेशन

मुंबई के खिलाफ कई मैचों के बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ को जब मौका मिला तो उन्होंने 11 गेंदों में 10 रनों की पारी खेलते हुए पुल शॉट लगाया और आउट हो गये, जिसके चलते दिल्ली की टीम महज 110 रन पर ऑल आउट हुई और 9 विकेट से मैच हार गई।

लगातार पुल शॉट लगाने की कोशिश में आउट होने वाले पृथ्वी शॉ को लेकर संजय मांजरेकर ने सलाह देते हुए ट्वीट किया,'डियर पृथ्वी शॉ, पुल शॉट मारना भी एक कला है, जिसे सीखने के लिये वीरेंद्र सहवाग को अपना रोल मॉडल बनाइये। वह सिर्फ उन्हीं गेंदों पर पुल शॉट मारते थे जिन पर उन्हें पूरा भरोसा होता था, ऐसे में आप भी गेंदों का चयन सही तरीके से करो, असंभव शॉट खेलने का प्रयास मत करो।'

और पढ़ें: IPL 2020: कोलकाता को डरा रहा प्लेऑफ का गणित, क्या खुद को दोहरायेगा 2019 का इतिहास

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 मैचों में 14 अंक हासिल कर लिये थे लेकिन अगले 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। अब उसे आरसीबी की टीम के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करने की जरूरत है ताकि वह प्लेऑफ में क्वॉलिफायर 1 में खेल सके। ऐसे में पृथ्वी शॉ के बल्ले से एक अच्छी पारी का आना बेहद जरूरी है।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 20:55 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+