For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: प्लेऑफ के लिये दिल्ली की राह हुई मुश्किल, लीग से हो सकते हैं बाहर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अब तक 52 मैच खेले जा चुके हैं और यूएई में जारी इस महासमर में पहली बार ऐसा हुआ जब फैन्स को प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 में से 3 टीमों का पता नहीं चल सका है। आईपीएल 2020 में 56 मैच लीग स्टेज पर खेले जाने हैं और अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस की टीम ही अपनी जगह पक्की कर सकी है। वहीं शनिवार को खेले गये मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर अपनी टीम के लिये अंकतालिका में टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करने का काम किया।

वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीमों की बात करें तो सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ही पूरी तरह से बाहर हुई है, जबकि बाकी सभी टीमों के लिये अभी भी प्लेऑफ का रास्ता खुला हुआ है। फिलहाल अंकतालिका में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 14 अंक के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

हालांकि दोनों टीमें इस पोजिशन करीब 2 हफ्ते पहले काबिज हो गई थी लेकिन तब से एक जीत ढूंढ पाने में नाकाम रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 9 में से 7 मैच जीत कर यहां पहुंची थी लेकिन उसके बाद से उसे लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली की टीम के पास एक आखिरी मैच बचा है जिसमें जीत हासिल कर वह 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। हालांकि अगर आखिरी मैच में दिल्ली की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रहती है तो हो सकता है कि उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो जाये।

दरअसल प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश में लगी दिल्ली कैपिटल्स को पिछले 4 मैचों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है जिसके चलते उसके नेट रन रेट में काफी गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 अंक पर ही खत्म करती है तो नेट रन रेट के चलते उसकी टीम बाहर हो सकती है।

और पढ़ें: IPL 2020: केएल राहुल ने रचा इतिहास, बने विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद मुंबई के खिलाफ भी जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो वह नेट रन रेट के चलते क्वालिफाई कर जायेगी। वहीं टॉप 3 में शामिल रही दिल्ली को प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ेगा।

अगर ऐसा होता है तो आरसीबी, मुंबई के बाद सनराइजर्स हैदराबाद तीसरी टीम बन जायेगी जो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम ने शनिवार को टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 110 रन पर रोक दिया। मुंबई के लिये तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके।

वहीं रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इशान किशन और क्विटन डी कॉक के दम पर अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 68 रनों की साझेदारी की। वही इशान ने अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 21:56 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+