For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस का एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होकर बाहर हो जाने के बावजूद मुंबई की टीम ने अपना विजय रथ जारी रखा है और प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं मुंबई की टीम ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये सीजन के 51वें मैच में जीत हासिल कर अपनी पोजिशन को और पुख्ता कर लिया और 18 अंकों के साथ अपने लिये अंकतालिका में पहले स्थान को मजबूत कर लिया है।

मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 9 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत तो हासिल की लेकिन इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस की टीम ने दुबई के मैदान पर उतरते ही दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैेच खेलने वाली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: IPL 2020: केएल राहुल ने रचा इतिहास, बने विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिये इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट टीम समरसेट के रिकॉर्ड को तोड़ा है और इस लिस्ट में सबसे आगे पहुंच गई है। दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम अपना 222वां मैच खेलने उतरी।

वहीं सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाली टीमों की बात करें तो समरसेट इस लिस्ट में 221 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं तो वहीं हैंपशायर 217 मैच के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में ससेक्स की टीम 212 मैचों के साथ चौथे जबकि सरे की टीम 211 टी20 मैचों के साथ पांचवे नंबर पर काबिज है।

और पढ़ें: IPL 2020: आखिर कौन हैं प्रवीण दुबे जिसे 4 साल बाद मिला डेब्यू का मौका

इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में अपने 200 मैच भी पूरे कर लिये हैं और आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बाद आरसीबी की टीम 193 मैच, केकेआर की टीम 191 मैच और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 190 मैच के साथ लिस्ट में शामिल हैं।

आपको बता दें कि दुबई के मैदान पर मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की टीम को महज 110 रनों पर सीमित कर दिया। वहीं रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने इस स्कोर को 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया और दिल्ली की टीम को 9 विकेट से धूल चटा दी।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 19:39 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+