For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मांकड़िंग पर रिकी पॉन्टिंग ने लिया यू-टर्न, अश्विन के समर्थन में दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे महानतम कप्तानों में से एक और दिल्ली कैपिटल्स के लिये हेड कोच की भूमिका निभाने वाले रिकी पॉन्टिंग ने हाल ही में मांकड़िंग को लेकर विवादास्पद बयान दिया था और कहा था कि वो इस साल टीम के साथ जुड़ने वाले ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के साथ सख्ती से बात करेंगे और मांकड़िंग न करने के लिये कहेंगे। हालांकि अब पॉन्टिंग ने अपने बयान से यू टर्न ले लिया है और अश्विन के उस विचार पर सहमति जताई है जिसमें अश्विन ने रन चुराने की कोशिश में गेंदबाजी छोर पर खड़े बल्लेबाज के गेंद फेंकने से पहले आगे निकलने पर 5 रन का जुर्माना लगाने की बात कही गई थी।

और पढ़ें: IPL 2020: बेटे की तरह हैं सुरेश रैना, पर वापसी को लेकर श्रीनिवासन ने झाड़ा पल्ला

उल्लेखनीय है कि रिकी पॉन्टिंग आईसीसी के उस नियम के बड़े आलोचक हैं जिसका नाम पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। पॉन्टिंग से जब पूछा गया कि अगर गेंदबाज मांकड़िंग नहीं करेगा तो बल्लेबाज आगे निकलना चाहेगा ऐसे में क्या करना चाहिये, इस पर पॉन्टिंग ने अश्विन का समर्थन किया।

और पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग: टॉप 5 में वापस लौटे डेविड मलान, हाफिज को भी फायदा

बल्लेबाज पर लगना चाहिये रनों का जुर्माना

बल्लेबाज पर लगना चाहिये रनों का जुर्माना

यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अश्विन ने पॉन्टिंग से पूछा, 'नोबॉल पर काफी करीबी नजर रखी जा रही है, टी20 मैच में हर गेंद पर.... क्रीज पार करने पर क्या बल्लेबाज को भी इसी तरह सजा दी जानी चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है। किसी तरह का रन का जुर्माना लगाया जाना चाहिए। जैसे कि आप गेंदबाजी करने आ रहे हैं और रुक जाते हैं और दिखता है कि बल्लेबाज धोखेबाजी कर रहा है, वह क्रीज से बाहर है, मुझे लगता है कि एक रन की पेनल्टी लगाई जानी चाहिए। शुरू से ही ऐसा कीजिए क्योंकि इससे वह शुरुआत में ही ऐसा नहीं करेगा। कल्पना कीजिए कि किसी टीम के कुल स्कोर से 10 रन कम कर दिए जाएं क्योंकि आप क्रीज से बाहर निकल रहे थे। इस तरह की चीजों पर गौर किए जाने की जरूरत है।'

बटलर को अश्विन ने किया था मांकड़

बटलर को अश्विन ने किया था मांकड़

अश्विन ने आईपीएल के पिछले सत्र में इंग्लैंड के जोस बटलर को क्रीज से काफी आगे निकलने पर रन आउट कर दिया था जिसके लिए उनकी आलोचना हुई थी और कई लोगों ने इसे खेल भावना के खिलाफ कहा था। अश्विन ने हालांकि एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह बल्लेबाज के क्रीज से आगे बढ़कर फायदा उठाने के खिलाफ हैं।

जूनियर क्रिकेट में बल्लेबाज के रूप में शुरुआत करने वाले अश्विन ने पॉन्टिंग से कहा, 'मुझे लगता है कि यह काफी फायदे की स्थिति है (बल्लेबाज के लिए)।'

बल्लेबाज को धोखेबाजी के प्रयास से रोकना चाहिये

बल्लेबाज को धोखेबाजी के प्रयास से रोकना चाहिये

दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने इस पर कहा, 'मुझे पूरी तरह समझ आ रहा है कि आप क्या कहना चाह रहे हैं और मैंने भी यही कहा। मैं यह कहने का प्रयास नहीं कर रहा कि आप सही थे क्योंकि असल में मैच के दौरान आप ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए अगर बल्लेबाज धोखेबाजी करता है और कुछ गज आगे बढ़ने की कोशिश करता है तो ईमानदारी से कहूं तो हमें ऐसा तरीका ढूंढना होगा कि बल्लेबाज को धोखेबाजी का प्रयास करने से रोका जा सके।'

Story first published: Thursday, September 3, 2020, 16:25 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+