For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RCB: अय्यर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी आरसीबी, जानें कैसी है आज की टीमें

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020, DC vs RCB: Shreyas Iyer ने जीता Toss, Delhi पहले करेगी Bowling| Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 55वें मैच में आज प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें एक दूसरे से भिड़ रही हैं। अबुधाबी के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में दोनों ही टीमों के लिये जीत जरूरी है, खास बात यह है कि इस मैच में जो भी टीम जीतेगी उसे प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम का दर्जा मिलेगा और उसे मुंबई के खिलाफ पहला क्वालिफॉयर खेलने का मौका मिलेगा।

अबुधाबी के मैदान पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि पिछले कुछ मैचों में पिच पर ओस देखने को मिली है और हम रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल नहीं कर सके हैं, ऐसे में हम आज के मैच में इस मिथक को तोड़कर जीत हासिल करना चाहेंगे।

और पढ़ें: IPL 2020: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो दिल्ली-आरसीबी के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

दिल्ली की टीम ने आज के मैच में 3 बदलाव करते हुए प्रवीण दुबे को बाहर बिठाया है और अपने मुख्य स्पिनर अक्षर पटेल को वापस बुलाया है। वहीं डेनियल सैम्स और अजिंक्य रहाणे की भी वापसी हुई है।

टॉस हारने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे हालांकि उनकी टीम के पास वो दम खम है जो कि एक सम्मानजनक स्कोर को डिफेंड कर सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आज के मैच में गुरकीरत सिंह मान की जगह शिवम दुबे को वापस शामिल किया है, साथ ही नवदीप सैनी की जगह शाहबाज नदीम की वापसी हुई है। गौरतलब है कि दिल्ली की टीम ने 2019 से आरसीबी के खिलाफ खेले गये अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।

वहीं आज के मैच में हारने वाली टीम की किस्मत प्लेऑफ में पहुंचने के लिये दो चीजों पर निर्भर रहेगी, पहली मंगलवार को होने वाले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को जीत न मिले ऐसा होने पर कोलकाता के साथ आज हारने वाली टीम भी प्लेऑफ में जगह बना लेगी।

और पढ़ें: IPL: CSK को अगले सीजन के लिए तैयार करना एक मजेदार चुनौती है- स्टीफन फ्लेमिंग

वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगर कल के मैच में जीत भी हासिल कर लेती है तो आज के मैच में दिल्ली या आरसीबी की टीम ज्यादा बुरी और बड़ी हार से बचना चाहेंगी जिससे नेट रन रेट पर खास फर्क न पड़े और वो हार के बावजूद भी क्वालिफाई कर जाये। ऐसा होता है तो सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आज हारने वाली टीम क्वालिफाई कर जायेगी और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सफर खत्म हो जायेगा।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मार्कस स्टॉयनिस, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, आर अश्विन, एनरिक नॉर्खिया, डैनियल सैम्स, कगिसो रबाडा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग 11- देवदत्त पाड्डिकल, जोश फिलिप, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, शाहबाज नदीम।

Story first published: Monday, November 2, 2020, 19:08 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+