IPL 2020: वरुण चक्रवर्ती के पंजे में फंसी दिल्ली, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 42वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला गया जहां पर केकेआर की टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दिल्ली की टीम को 59 रनों की करारी हार दी। केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और रनों का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम को 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन पर ही सीमित कर दिया। वहीं कोलकाता के लिये आज के मैच में जहां बल्लेबाजी में नितिश राणा और सुनील नरेन ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं गेंदबाजी में पैट कमिंस और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कमाल दिखाया।
केकेआर की गेंदबाजी में इस जोड़ी ने 9 में से 8 विकेट हासिल किये, जिसमें 5 विकेट वरुण चक्रवर्ती के नाम रहे तो 3 विकेट पैट कमिंस ने हासिल किये। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी में 4 ओवर बॉलिंग कर 20 रन दिये और 5 अहम विकेट हासिल किये, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
और पढ़ें: श्रीकांत ने धोनी की 'प्लानिंग' पर उठाए सवाल, कहा- निडर होकर खेलने की जरूरत थी
वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी के दौरान दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (47), ऋषभ पंत (27), शिमरोन हेटमायर (10), मार्कस स्टॉयनिस (6) और अक्षर पटेल (9) का विकेट हासिल किया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की बैटिंग लाइन अप की बात करें तो यह पांचों खिलाड़ी काफी अहम भूमिका निभाते हैं।
अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर वरुण इस सीजन 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं। दिल्ली के खिलाफ आज हुए मैच से पहले वरुण चक्रवर्ती ने 9 मैचों में काफी रन लुटाये थे और इस दौरान उन्हें एक या दो ही सफलता मिलती थी। हालात यह भी रहे कि तीन मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला, हालांकि आज के उनके प्रदर्शन के बाद उनका इस सीजन विकेट लेने का औसत भी सुधर गया है।
और पढ़ें: IPL 2020: सुनील नरेन ने 50 लगा की जबरदस्त वापसी, बदला गेंदबाजी एक्शन
वरुण ने दिल्ली की बल्लेबाजी की कमर उस वक्त तोड़ी जब उन्होंने एक ही ओवर में पहले शिमरोन हेटमायर और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर दिल्ली को दोहरी चोट दी, जिसके बाद दिल्ली की पूरी टीम बिखर गई और मैच में वापसी नहीं कर सकी। पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण ने पहले 10 रन बनाकर खेल रहे शिमरोन हेटमायर को कैच कराया और फिर अगली ही गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications