For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: ऋषभ पंत ने लगाया छक्कों का शतक, तोडा यूसुफ पठान का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 42वें मैच में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। ऋषभ पंत ने कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए 33 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही पंत ने आईपीएल में अपने छक्कों का शतक पूरा कर लिया। पंत ने न सिर्फ इतनी बड़ी उपलब्धि को अपने नाम किया बल्कि भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान के बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

ऋषभ पंत को बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिये जाना जाता है, हालांकि लीग में खेले गये अब तक के मुकाबलों में उनसे अब तक वो बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। हालांकि केकेआर के खिलाफ खेली गई अपनी आज की पारी में पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: IPL 2020: करो या मरो के मैच में पंजाब ने हैदराबाद को हराया, हासिल की रिकॉर्ड जीत

ऋषभ पंत आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। पंत ने यह कारनामा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ पांचवें ओवर में किया। पंत ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर स्कूप शॉट खेला और गेंद सीधे 6 रनों के लिए गई। इसके साथ ही पंत आईपीएल में सबसे तेज छक्कों का शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये।

ऋषभ पंत ने आईपीएल में 100 छक्के लगाने के लिये 1224 गेंदों का सामना किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था जिन्होंने 100 छक्के लगाने के लिये 1308 गेंदों का सामना किया था।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें क्यों नितिश राणा ने अर्धशतक लगाने के बाद लहराई अपने ससुर के नाम की जर्सी

गौरतलब है कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं इस लिस्ट में शतक के सबसे करीब पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने दिल्ली के लिये 85 छक्के लगाये थे।

हालांकि आज के मैच में न तो पंत कमाल कर सके और न ही कोई और खिलाड़ी, दिल्ली की टीम को कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम ने आज के मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 6 विकेट पर 194 रन बनाए थे, जवाब में दिल्‍ली निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना पाई।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 4:04 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+