For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : देवदत्त पडिक्कल ने बनाया ऐसा रिकाॅर्ड, जो कोई भी बल्लेबाज नहीं बना सका

अबुधाबी: इस बार यूएई में हो रहे आईपीएल सीजन-13 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(आरसीबी) की टीम अलग अंदाज में नजर आ रही है। आरसीबी ने लीग के 15वें मैच में राजस्थान राॅयल्स को 8 विकेट से हराकर 4 मैचों में तीसरी जीत दर्ज कर ली है। कप्तान विराट कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 72 रन जड़े, लेकिन इनके अलावा 20 वर्षीय ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार अर्धशतक ठोका। उन्होंने 45 गेंदों में 53 रन बनाए। इसी के साथ देवदत्त ने आईपीएल में ऐसा रिकाॅर्ड बना दिया जो अभी तक कोई भी अन्य बल्लेबाज नहीं बना सका है।

बनाया ये रिकाॅर्ड

बनाया ये रिकाॅर्ड

दरअसल, देवदत्त आईपीएल में अपने शुरूआती 4 मैचों में तीन अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पडिक्कल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने करियर के पहले आईपीएल मैच में 42 गेंद में 56 रन बनाए थे। इसके बाद अपने दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वो 2 गेंद में 1 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने 40 गेंदों में 54 रन बनाए और अब राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है।

राहुल तेवतिया की छाती पर जोर से लगी गेंद, डर गए सभी खिलाड़ी(VIDEO)

20 लाख में बिके थे

20 लाख में बिके थे

देवदत्त पडिक्कल को पिछले साल हुई नीलामी में बेंगलुरू ने 20 लाख में अपने साथ जोड़ा है। पडिक्कल ने राजस्थान के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राजस्थान ने 155 रनों का लक्ष्य दिया था। पडिक्कल आरोन फिंच के साथ ओपनिंग करने आए। फिंच 8 रन बनाकर लाैट गए, लेकिन पडिक्कल ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की कर दी।

मिल चुका है पुरस्कार

मिल चुका है पुरस्कार

कर्नाटक के देवदत्त ने 11 साल की उम्र में खेल शुरू किया और पहली बार 2017 में कर्नाटक प्रीमियर लीग में अपनी टीम बल्लारी टस्कर्स के लिए 53 गेंद में 72 रन की पारी से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने 2018 कूच बेहार ट्रॉफी में 829 रन बनाए थे। यही नहीं देवदत्त को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी मिला है।

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 20:42 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+