For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मुंबई के खिलाफ पहले ही मैच में जडेजा बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास रचने का मौका

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल को शुरु होने में अब लगभग 24 घंटों का ही समय बाकी रह गया है और चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें लीग के पहले मैच में भिड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है जिन पर मैच के दौरान खासा नजर रहेगी। हालांकि इस मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी और भारतीय टीम के बेस्ट फील्डर रविंद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका है।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या MI vs CSK के बीच बारिश डालेगी खलल

रविंद्र जडेजा इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं और आईपीएल के इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। आईपीएल के ओपनिंग मैच में रविंद्र जडेजा के अलावा फैन्स सीएसके के कप्तान एमएस धोनी पर खासा नजर रखेंगे क्योंकि वो एक साल से ज्यादा समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं तो वहीं पर रोहित शर्मा पर भी निगाहें टिकी होंगी क्योंकि वह चोट के बाद पहली बार मैदान पर लौट रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें क्या हुआ था जब 6 साल पहले UAE में MI से भिड़ी थी CSK की टीम, किसका पलड़ा रहा भारी

अगर 73 रन बनाये तो रच देंगे इतिहास

अगर 73 रन बनाये तो रच देंगे इतिहास

उल्लेखनीय है कि रविंद्र जडेजा को आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिये 73 रनों की दरकार है। अगर ओपनिंग मैच में यह हरफनमौला खिलाड़ी 73 रन बनाने में कामयाब हो जाता हहै तो वह आईपीएल के इतिहास में 2000 टी20 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी बन जायेंगे। जडेजा ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा जडेजजा ने आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स केरल और गुजरात लायंस के लिए भी प्रदर्शन किया और आईपीएल में अब तक अपने नाम 1927 रन और 108 विकेट हासिल कर चुके हैं।

जडेजा के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

जडेजा के नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड

गौरतलब है कि जडेजा का नाम यही नहीं बल्कि आईपीएल इतिहास का एक और अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह आईपीएल के इतिहास में बिना अर्धशतक जड़े 1500 रन पूरा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। इसका मेन कारण है कि सीएसके की टीम में वह बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे आते हैं। ऐसे में अगर उन्हें ओपनिंग मैच में ऊपर बल्लेबाजी करने के लिये नहीं भेजा जाता तो उनके 2000 रन पूरा करने के चांसेस कम हैं। हालांकि टीम को इस सीजन में लीग स्टेड पर 14 मैच खेलने है तो यह साफ है कि वह अपना यह रिकॉर्ड जरूर पूरा करते नजर आयेंगे।

राजस्थान के साथ की थी करियर की शुरुआत

राजस्थान के साथ की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि रविंद्र जडेजा ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत राज्स्थान रॉयल्स के साथ की थी और पहले ही सीजन 2008 में खिताबी टीम का हिस्सा भी बने। इसके अलावा वह 3 बार आईपीएल जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम का भी हिस्सा रहे। बीच में वह कोच्चि टस्कर्स और गुजरात लायंस के लिये भी खेलते नज आये।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 12:42 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+