Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: जानें क्या हुआ था जब 6 साल पहले UAE में MI से भिड़ी थी CSK की टीम, किसका पलड़ा रहा भारी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल का आगाज शनिवार (19 सितंबर) से होने वाला है और लीग के ओपनिंग मैच में टूर्नामेंट की 2 सबसे कामयाब टीमें एक दूसरे का मुकाबला करती नजर आयेंगी। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल आईपीएल को यूएई की सरजमीं पर आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार होगा जब पूरा टूर्नामेंट यूएई में आयोजित कराया जा रहा है। इससे पहले साल 2014 में भी लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल के पहले हिस्से को यूएई में आयोजित कराया गया था।

और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले CSK ने धोनी, जडेजा समेत कई खिलाड़ियों को दिया अवॉर्ड

6 साल पहले खेले गये इस आईपीएल की भी मेजबानी शारजाह, दुबई और अबुधाबी को ही गई थी जहां पर सभी मैदान पर 5 मुकाबले खेले गये थे। आईपीएल 2020 का आगाज मुंबई और चेन्नई की टीमों की भिड़ंत के साथ होगा पर क्या आप जानते हैं कि आखिरी बार जब यह टीमें यूएई में एक दूसरे से भिड़ी थी तो किस टीम का पलड़ा भारी रहा था और किसने बाजी मारी थी।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें लीग का आगाज करने वाली CSK-MI की टीम में कितना कमाते हैं खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी थी चेन्नई

मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी थी चेन्नई

यूएई की सरजमीं पर आखिरी बार दोनों टीमों का मुकाबला दुबई के स्टेडियम में हुआ था जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन बनाये थे।

इस मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सीएसके के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अपने 4 ओवर में 2 विकेट हासिल किये। उन्होंने माइकल हसी और बेन हिलफेनहॉस को आउट किया। जिसके बाद रोहित शर्मा और कोरी एंडरसन ने पारी को संभालते हुए टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। टीम ने 100 के आंकड़े को पार ही किया था कि कोरी एंडरसन 39 रन बनाकर आउट हो गई और यहां से मुंबई की पारी संभल नहीं सकी और 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 141 रन ही बना सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ओवर रहते हासिल की थी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ओवर रहते हासिल की थी जीत

वहीं 142 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार शुरुआत की और ड्वेन स्मिथ के पहले ही ओवर में विस्फोटक शुरुआत (लगातार 3 छक्के) के दम पर पावरप्ले के दौरान बिना विकेट खोये 51 रन बना लिये। हालांकि पावरप्ले खत्म होते ही पहले प्रज्ञान ओझा ने स्मिथ को तो हरभजन सिंह ने सुरेश रैना को आउट किया। हालांकि यहां से ब्रैंडन मैकलम और एमएस धोनी ने टीम के लिये आसानी से टारगेट का पीछा किया और सीएसके को एक ओवर पहले ही जीत दिला दी।

ऐसा रहा है दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड

ऐसा रहा है दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि 6 साल पहले यूएई में खेले गये इस मैच में भले ही चेन्नई का पलड़ा भारी रहा हो लेकिन आईपीएल के आंकड़ों की बात की जाये तो मुंबई ज्यादा दमदार नजर आती है। दोनों टीमों के बीत अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें से चेन्नई के नाम 12 तो वहीं मुंबई के नाम 18 मैचों में जीत रही है।

इस दौरान सुरेश रैना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे तो लसिथ मलिंगा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन दोनों ही खिलाड़ियोंं ने निजी कारणों के चलते न खेलने का फैसला करते हुए नाम वापस ले लिया है।

Story first published: Friday, September 18, 2020, 14:24 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+