For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: अगर फाइनल मुकाबले में जीतना है इनाम तो दिल्ली मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

IPL 2020 Final MI vs DC: Timing | Match Stats | Squad | Venue | Live Streaming | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच आज दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जाना है। जहां मुंबई की टीम ने दिल्ली को पहले क्वालिफायर मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश किया तो वहीं दिल्ली की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचने का कारनामा किया। दिल्ली के पास अपना पहला खिताब जीतने का यह शानदार मौका है जिसे वह किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहेगी, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम ने अब तक अपना एक भी फाइनल मैच नहीं गंवाया है।

वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों पर नजर डालें तो अब तक 27 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें 15 बार मुंबई की टीम ने तो वहीं दिल्ली ने 12 बार जीत हासिल की है। इस सीजन से पहले यह आंकड़ा बराबरी का था लेकिन इस सीजन खेले गये 3 मुकाबलों में मुंबई की टीम ने दिल्ली को एकतरफा मात दी है। वहीं साल 2019 में दोनों टीमों के बीच खेले गये 2 मैच में मुंबई और दिल्ली ने एक-एक जीत दर्ज की थी, जबकि साल 2018 में दिल्ली ने मुंबई की टीम को दोनों मैचों में हार का स्वाद चखाया था।

और पढ़ें: IPL 2020 Final: फाइनल में रोहित को हराना नामुमकिन, दिल्ली के खिलाफ बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड

ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL इतिहास में लीप ईयर रहा है खास, दिल्ली को चैम्पियन बनाता है यह संयोग

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI:

मुबई इंडियंस का संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, नेथन कोल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली कैपिटल्स का संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, मार्कस स्टोयनिस, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगीसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे

ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम-

विकेटकीपर- ईशान किशन (9.0)

बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (9.0), शिमरोन हेटमायर (8.0), श्रेयस अय्यर (9.0), शिखर धवन (10.0)

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल (8.5), मार्कस स्टॉयनिस (9.5)

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह (9.5), ट्रेंट बोल्ट (9.0), एनरिच नॉर्किया (9.0), कगिसो रबाडा (9.5)

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 17:26 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+