For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 Final: फाइनल में रोहित को हराना नामुमकिन, दिल्ली के खिलाफ बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जायेगा। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम अपना छठा फाइनल मुकाबला खेलने उतरेगी तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिये यह पहली बार होगा जब वह खिताब से महज एक जीत दूर होगी। मुंबई इंडियंस के लिये कप्तान रोहित शर्मा 5वीं बार फाइनल का नेतृत्व कर रहे हैं और मजे की बात यह है कि वह जब भी फाइनल खेलने पहुंचे हैं उन्हें हर बार जीत ही मिली है।

इसके अलावा मजे की बात यह है कि यह पहली बार होगा जब फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के अलावा किसी और टीम का सामना करेगी। साल 2017 में जब मुंबई ने खिताब जीता था तो उस साल सीएसके की टीम बैन के चलते आईपीएल का हिस्सा नहीं थी लेकिन फाइनल में भिड़ने वाली टीम राइजिंग पुणे सनराइजर्स में धोनी ही थे।

और पढ़ें: Women IPL 2020: मंधाना की कप्तानी में पहली बार चैम्पियन बनी ट्रेलब्लेजर्स, 16 रनों से हराया

यूं तो कप्तान रोहित शर्मा के पास पहले ही सबसे ज्यादा बार (4 बार) अपनी टीम को खिताब जिताने का रिकॉर्ड है लेकिन इस बीच वह टीम के उस भ्रम को तोड़ना चाहेंगे जिसमें साफ है कि मुंबई की टीम सिर्फ ऑड साल में जीतती है और इवेन में फाइनल पहुंचने के बाद भी हार जाती है।

इस बीच दिल्ली के खिलाफ होने वाले इस फाइनल मैच में रोहित शर्मा की निगाह कुछ निजी रिकॉर्ड पर भी होगी जिन्हें वह अपने नाम कर सकते हैं। इस फेहरिस्त में पहला रिकॉर्ड रोहित के खास दोहरे शतक का होगा। दिल्ली के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उतरते ही रोहित शर्मा आईपीएल में अपना 200वां मैच खेलेंगे। साल 2008 में डेब्यू करने के बाद से वह अब तक 199 मैच खेल चुके हैं और फिलहाल सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में सिर्फ एमएस धोनी से पीछे हैं जिनके नाम 204 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड है।

और पढ़ें: IPL 2020: लारा ने बताया किन 6 युवा भारतीय खिलाड़ियों ने किया सबसे ज्यादा इंप्रेस

वहीं दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा अगर आज 8 रन पूरा कर लेते हैं तो मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हुए 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा आईपीएल में बतौर कप्तान 3000 रन बनाने से महज 43 रन दूर हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैन्स चाहेंगे कि आज हिटमैन के बल्ले से शानदार पारी देखने को मिले जिसमें वह इन सभी रिकॉर्ड को तोड़ते नजर आयें।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 17:02 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+