IPL 2020 Final: मुंबई के खिलाफ चमके पंत-अय्यर, खराब शुरुआत के बाद दिल्ली ने बनाये 156 रन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच आज दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस महामुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत खराब रही थी और उसने महज 22 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे।
लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और दिल्ली के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारियां खेली और अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
और पढ़ें: IPL 2020 Final: पावरप्ले में फिर पिटी दिल्ली, मुंबई ने झटके 3 विकेट
मुंबई के लिये ट्रेंट बोल्ट ने शानदार शुरुआत की और पहले ही ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस और तीसरे ओवर में अजिंक्य रहाणे को क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं जयंत यादव ने 5वें ओवर में फॉर्म में चल रहे शिखर धवन को महज 15 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया।
महज 22 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो देने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिये कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिये 96 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2020 में पहली बार अपना अर्धशतक लगाने का काम किया और 38 गेंद में 4 चौके 2 छक्के की मदद से 58 रनों का योगदान दिया।
और पढ़ें: IND vs AUS: पैटर्निटी लीव लेने पर बुरी तरह ट्रोल हुए विराट कोहली, फैन्स को याद आये धोनी
वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 50 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस की टीम ने डेथ ओवर्स ने शानदार वापसी की और आखिरी के 5 ओवर्स में सिर्फ 38 रन ही दिये। दिल्ली की टीम ने 156 रन बनाये और मुंबई को जीत के लिये 157 रनों की दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications