For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: ग्लेन मैक्सवेल ने खुद किया खुलासा, बताया क्यों आईपीएल में रहते हैं फ्लॉप

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और पहले राउंड का खेल समाप्त होने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सिर्फ एक जीत के साथ प्वाइंटस टेबल में सबसे नीचे काबिज है। वहीं इस बीच पहले राउंड का खेल समाप्त होने के बाद दिग्गज क्रिकेटर्स ने आईपीएल में उन खिलाड़ियों पर निशाना साधा जिन्हें फ्रैंचाइजियों ने काफी पैसे खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा लेकिन अभी तक के खेल के दौरान यह खिलाड़ी प्रदर्शन कर पाने में फ्लॉप रहे हैं। इस लिस्ट में पंजाब के लिये खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का नाम भी शामिल है।

और पढ़ें: IPL 2020: पहले राउंड के बाद विनोद कांबली ने चुने बेस्ट 11, धोनी-रोहित को किया बाहर

शनिवार को केकेआऱ के खिलाफ खेले गये मैच में पंजाब की टीम लगभग जीत की दहलीज पर थी और क्रीज पर मैक्सवेल के होने के बावजूद वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इसके बाद से यह सवाल तेजी से उठने लगा कि ऑस्ट्रेलिया के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैक्सवेल आईपीएल में किस कारण फ्लॉप रहते हैं। अब इस सवाल का जवाब खुद ग्लेन मैक्सवेल ने दिया है।

और पढ़ें: RR vs DC: ऋषभ पंत को लगी है ग्रेड ए की चोट, इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है दिल्ली कैपिटल्स

मैक्सवेल ने बताया क्यों आईपीएल में गिर रहा प्रदर्शन

मैक्सवेल ने बताया क्यों आईपीएल में गिर रहा प्रदर्शन

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में लगातार अपने प्रदर्शन में आने वाली कमी को लेकर टीम मैनेजमेंट को ही जिम्मेदार ठहराया और कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलते हुए उन्हें अपनी भूमिका का पता होता है लेकिन आईपीएल में उनकी भूमिका में लगातार बदलाव होता रहता है जिसका फर्क उनके प्रदर्शन पर भी देखने को मिलता है।

उल्लेखनीय है कि मैक्सवेल इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाने के बाद आईपीएल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस सीरीज में उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को 2 मैचों में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मैक्सवेल ने बताया आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर में क्या है फर्क

मैक्सवेल ने बताया आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय स्तर में क्या है फर्क

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें कैसे आईपीएल में अपने प्रदर्शन में निरंतरता की कमी और ऑस्ट्रेलिया के लिये खेलते हुए अपनी क्षमता के पीछे का कारण समझ आया है।

उन्होंने कहा,' मैं अपने आईपीएल और ऑस्ट्रेलियाई टीम के करियर की तुलना नहीं करूंगा। मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी भूमिका साफ होने के चलते ही उस स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। वहां मुझे पता होता है कि खिलाड़ी मेरे साथ किस भूमिका में बल्लेबाजी करेंगे। हालांकि आईपीएल में यह चीजें साफ नहीं होती हैं। यहां पर बहुत कम टीमें होती हैं जो अपने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं करती है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम एक जैसी टीम के साथ ही खेलते हैं और हम सभी को अपनी भूमिका के बारे में पता होता है।'

पंजाब ने मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में है टीम से जोड़ा

पंजाब ने मैक्सवेल को 10.75 करोड़ में है टीम से जोड़ा

गौरतलब है कि पिछले साल मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से उबरने के बाद से ग्लेन मैक्सवेल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आये हैं, हालांकि आईपीएल में उनका यह फॉर्म अभी तक देखने को नहीं मिला है। उन्होंने अब तक खेले गये 7 मैचों में 14.5 की औसत से महज 58 रन ही बनाये हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने इस बार उन्हें नीलामी के दौरान 10 करोड़ 75 लाख लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ने का काम किया है।

इस पर बात करते हुए मैक्सवेल ने कहा,' मुझे लगता है कि हमारी टीम संतुलन के काफी करीब पहुंच गई है। इस लीग में मेरा अनुभव बाकियों से थोड़ा अलग रहा है, जहां मैं लोगों की उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाया, हालांकि मेरे प्रयास में कोई कमी नहीं थी और न ही ऐसा रहा कि मेरी ट्रेनिंग में कोई कमी रही है।'

आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिये 552 रन बनाकर उसके एकमात्र फाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:42 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+