For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: पहले राउंड के बाद विनोद कांबली ने चुने बेस्ट 11, धोनी-रोहित को किया बाहर

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इन दिनों यूएई में खेला जा रहा है, जिसके पहले हाफ का खेल सोमवार को समाप्त हुआ और मंगलवार को चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले गये मैच के साथ ही रिवर्स लेग की भी शुरुआत हो गई है। पहले राउंड में खेल गेय 28 मैचों के बाद सभी 8 टीमों ने अपने कोटे के 7-7 मैच खेल लिये हैं, जिसमें मुंबई, दिल्ली और आरसीबी की टीम ने 5-5 जीत हासिल कर टॉप 3 में जगह बनाई हुई है तो वहीं चेन्नई की टीम ने 2 और पंजाब की टीम ने महज 1 मैच में जीत हासिल कर लीग में सबसे नीचे बनी हुई है और दोनों ही टीमों पर लीग दौर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

इस बीच मंगलवार को खेल गये मैच में जीत हासिल कर सीएसके की टीम ने रेस में अपनी दावेदारी को बरकरार रखा है तो पंजाब की टीम को अभी लंबा सफर तय करना है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गये मैचों में प्रदर्शन के आधार पर अपनी बेस्ट ड्रीम टीम 11 का चयन किया है।

और पढ़ें: RR vs DC: ऋषभ पंत को लगी है ग्रेड ए की चोट, इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है दिल्ली कैपिटल्स

हालांकि इसमें हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और अपनी रणनीति से लोगों को चौंकाने वाले एमएस धोनी को जगह नहीं दी है।

इसके साथ ही विनोद कांबली ने अपनी इस टीम के लिये खुद को बतौर कोच चुना है। विनोद कांबली की इस टीम में मौजूदा आईपीएल के 4 कप्तानों को जगह दी गई है, हालांकि उन्होंने अपनी इस टीम के कप्तान का नाम नहीं बताया है।

और पढ़ें: CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने बताया चेन्नई के खिलाफ कौन सी गलती पड़ी भारी, मिली हार

विनोद कांबली के बेस्‍ट आईपीएल इलेवन: डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, एबी डिविलियर्स, कायरन पोलार्ड, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:44 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+