For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: अनलकी रही है आरसीबी के लिये ग्रीन जर्सी, 7वीं बार मिली हार, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 44वां मैच दुबई के मैदान पर खेल गया, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने गो ग्रीन इनिशिएटिव के तहत ग्रीन जर्सी पहनकर उतरी। चेन्नई के खिलाफ खेले गये इस मैच में आरसीबी की टीम के लिये ग्रीन जर्सी एक बार फिर से अनलकी साबित हुई। आरसीबी की टीम साल 2011 से हर साल आईपीएल में एक मैच ग्रीन ड्रेस पहनकर खेलती है ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कर सके।

इस सीजन भी आरसीबी की टीम ने यह खास मैच रविवार को चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) के खिलाफ खेला, जहां पर उसे धोनी के युवा धुरंधर ऋतुराज गायकवाड़ के चलते हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की टीम ने आरसीबी को 8 विकेट से हराया।

और पढ़ें: MI vs RR: सैमसन-स्टोक्स के सामने फ्लॉप हुई मुंबई इंडियंस, करो या मरो के मैच में 8 विकेट से हराया

वहीं आरसीबी की टीम का ग्रीन जर्सी में खेलने का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह दिखाता है कि उसके लिये हरे रंग की जर्सी अनलकी साबित हुई है। आरसीबी की टीम ने कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ दो मैचों में ही जीत हासिल हुई है जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

ग्रीन जर्सी में आरसीबी की टीम को साल 2011 और साल 2016 में जीत हासिल हुई थी। गौरतलब है कि ग्रीन जर्सी में आरसीबी के नाम कुछ यादगार रिकॉर्ड भी हैं।

साल 2016 में आरसीबी की टीम ने गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए उस समय की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। आरसीबी ने 144 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि दिल्ली की टीम ने अगले साल ही मुंबई के खिलाफ 146 रनों से जीत हासिल कर के आरसीबी के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

और पढ़ें: IPL 13: हार्दिक पांड्या ने खेली विस्फोटक पारी, आखिरी 12 गेंदों में ठोंके 52 रन, जड़े 7 छक्के 2 चौके

आपको बता दें कि रविवार को दुबई के मैदान पर आरसीबी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 145 रन ही बना सकी। वहीं रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दो विकेट गंवाकर लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। सीएसके के लिये ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली और मैच को जीत लिया।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 3:04 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+