For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 13: हार्दिक पांड्या ने खेली विस्फोटक पारी, आखिरी 12 गेंदों में ठोंके 52 रन, जड़े 7 छक्के 2 चौके

Hardik pandya
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। अबुधाबी में रविवार को आईपीएल 2020 का 45वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के लिये हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और राजस्थान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने 4 विकेट महज 101 रन पर गंवा दिये थे। हालांकि हार्दिक पांड्या ने यहां से सौरभ तिवारी के साथ पारी को संभाला और महज 7 ओवर में 95 रन जोड़ डाले।

हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिये खेलते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक लगा डाला। हार्दिक पांड्या ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 21 गेंदे खेली और नाबाद 60 रन बनाये, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाये। हैरानी की बात यह रही कि हार्दिक ने अपनी पारी की पहली 9 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाये थे और पारी की अगली 12 गेंदों में उन्होंने 52 रन ठोंक दिये।

और पढ़ें: IPL 2020: आर्चर ने बाउंड्री पर पकड़ा जबरदस्त कैच, हैरान रह गये मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी

हार्दिक ने अपनी पारी के दौरान अंकित राजपूत की गेंदबाजी को निशाना बनाया और उनके एक ओवर में 4 छक्के लगा दिये। अंकित राजपूत ने अपनी पहली गेंद वाइड फेंकी, जिसकी अगली गेंद पर पांड्या ने लॉन्‍ग ऑन के ऊपर से छक्‍का लगाया। अगली दो गेंद पर सिर्फ 1-1 रन आये। इसके बाद पांड्या ने अकित की चौथी गेंद को लॉन्‍ग ऑफ के ऊपर से, पांचवीं गेंद को फाइन लेग के ऊपर से और आखिरी गेंद पर डीप स्‍क्‍वॉयर लेग के ऊपर से छक्‍का लगाया।

और पढ़ें: IPL 2020: गायकवाड़ ने जड़ी फिफ्टी तो आकाश चोपड़ा ने साधा धोनी पर निशाना

इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या ने कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर में 26 रन बटोरे। हार्दिक पांड्या ने कार्तिक त्यागी के ओवर में पहले छक्का, फिर लगातार दो चौके और फिर लगातार 2 छक्के लगाये। हार्दिक पांड्या की इस आतिशी पारी के दम पर मुंबई राजस्‍थान को 196 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्‍य देने में सफल रही।

Story first published: Monday, October 26, 2020, 4:38 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+