नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला क्वालिफायर मैच आज दुबई के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली की टीम ने टॉस तो जीता लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अब दिल्ली की टीम को जीत के लिये 201 रनों की दरकार है। मुंबई की टीम के लिये आज इशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की औऱ आखिरी के 3 ओवर्स में 55 रन बटोरे और जो स्कोर 160-170 के बीच सीमित होता नजर आ रहा था उसे 200 तक ले गये।
मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं कि और कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आर अश्विन की गेंद पर वापस पवेलियन लौटे। हालांकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अपनी विस्फोटक अंदाज में बैटिंग जारी रखी और 25 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान देते हुए दूसरे विकेट के लिये सूर्यकुमार यादव के साथ 52 रनों की साझेदारी की। अश्विन ने डिक़क को पवेलियन भेजने का काम किया।
और पढ़ें: IPL 2020: 5 दिग्गज खिलाड़ी जो 13वें सीजन में रहे फ्लॉप, शायद अब न मिले मौका
वहीं सूर्यकुमार यादव ने फिर शानदार गेंदबाजी की और 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से एक और अर्धशतक लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। वहीं इशान किशन ने 30 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाये।
मुंबई की टीम के उपकप्तान कायरन पोलार्ड आज खाता नहीं खोल सके तो वहीं क्रुणाल पांड्या भी 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। हालांकि 2 मैचों के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 14 गेंदों में 5 छक्के लगाकर 37 रनों की नाबाद पारी खेली।
और पढ़ें: Women IPL 2020: मंधाना की टीम के सामने पस्त हुई मिताली सेना, 47 रन पर ऑल आउट, 9 विकेट से रौंदा
दिल्ली के लिये कगिसो रबाडा आज बिना विकेट हासिल किये वापस पवेलियन लौटे तो वहीं एनरिच नॉर्किये को भी सिर्फ एक ही विकेट मिला। वहीं आर अश्विन 3 विकेट लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज बने।