For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Women IPL 2020: मंधाना की टीम के सामने पस्त हुई मिताली सेना, 47 रन पर ऑल आउट, 9 विकेट से रौंदा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का लीग स्टेज खत्म हो चुका है गुरुवार को पहले क्वालिफॉयर मैच के साथ ही प्लेऑफ स्टेज भी शुरु हो चुका है। वहीं इस बीच शारजाह के मैदान पर बीसीसीआई की ओर से महिला आईपीएल की शुरुआत के लिये हर साल खिलाये जाने वाले महिला टी20 चैलेंजर ट्रॉफी भी शुरु हो गई है और गुरुवार को शारजाह के मैदान पर इसी के तहत स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्रेजर्स का मुकाबला मिताली राज की वेलोसिटी के साथ हुआ। वेलोसिटी की टीम इस मैच में पूर्व चैम्पियन टीम सुपरनोवाज को हराकर उतरी थी तो वहीं मंधाना की टीम अपना पहला मैच खेलने उतरी थी।

हालांकि भारतीय क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज की टीम आज मंधाना की टीम के सामने बुरी तरह पिटती नजर आई। ट्रेलब्लेजर्स के लिये बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने महज 9 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और मिताली सेना को महज 47 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं रनों का पीछा करते हुए मंधाना की टीम ने इस मैच को महज 7.5 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल की और वेलोसिटी को 9 विकेट से रौंद दिया।

और पढ़ें: DC vs MI 1st Qualifier: अय्यर ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई, जानें कैसी है प्लेइंग 11

ट्रेलब्लेजर्स के लिये इंग्लैंड की एक्लेस्टोन (3.1 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट) के अलावा भारत की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (13 रन देकर दो विकेट) और राजेश्वरी गायकवाड (13 रन देकर दो विकेट) ने भी शानादार गेंदबाजी की और वेलोसिटी की टीम को महज 15.1 ओवर में समेटने का काम किया। वेलोसिटी के लिय सिर्फ 3 खिलाड़ी ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 13 रन बनाये। शेफाली वर्मा ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया लेकिन झूलन गोस्वामी की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटी।

वहीं वेलोसिटी की ओर से मिले 48 रन के छोटे से लक्ष्य को स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने महज 7.5 ओवर में हासिल कर लिया। ट्रेलब्लेजर्स के लिये डायंड्रा डॉटिन ने 29 और रिचा घोष ने 13 रन की नाबाद पारियां खेलकर मैच को जीतने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2020: हैदराबाद के खिलाफ सूर्यकुमार ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले भारतीय बने

गौरतलब है कि ट्रेलब्लेजर्स की टीम ने इस मैच में न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि काफी अच्छी रन रेट से जीतने का काम किया है। ऐसे में अगर शुक्रवार को होने वाले मैच में सुपरनोवाज की टीम ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ जीत हासिल करती है तो वेलोसिटी की टीम फाइनल मैच से बाहर हो जायेगी।

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 19:37 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+