IPL 2020: राजस्थान के खिलाफ हार्दिक ने इयान बिशप को खास अंदाज में किया ट्रोल, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 45वें मैच में फैन्स को हार्दिक पांड्या का वो विस्फोटक अंदाज देखने को मिला जिसकी हमें लॉकडाउन से पहले आदत सी हो गई थी। राजस्थान और मुंबई के बीच रविवार को अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 4 विकेट महज 101 रन पर खो दिये थे जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि मानो मुंबई की टीम के लिये इस मैच में 160 का स्कोर बना पाना भी मुश्किल होगा। हालांकि यहां पर हार्दिक पांड्या ने महज 21 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 195 तक पहुंचा दिया।
हार्दिक ने अपनी इस पारी में 2 चौके समेत 7 लंबे छक्के लगाने का काम किया। हालांकि राजस्थान के लिये बेन स्टोक्स ने नाबाद शतक लगाकर हार्दिक की मेहनत को बेकार कर दिया और अपनी टीम को बेहद जरूरी जीत दिला दी। भले ही मुंबई की टीम को हार मिली हो लेकिन प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पांड्या को काफी अवॉर्ड मिले।
और पढ़ें: IPL 2020: अनलकी रही है आरसीबी के लिये ग्रीन जर्सी, 7वीं बार मिली हार, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड
वहीं मैच के बाद सोशल मीडिया पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मैच प्रेजेंटर इयान बिशप को खास अंदाज में ट्रोल करते नजर आये। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या पोस्ट प्रेजेंटेशन सेरेमनी में इयान बिशप से बात कर रहे थे और आखिर में उन्होंने अपना बात को 'रिमेम्बर द नेम (नाम याद रखना)' को साथ खत्म किया।
गौरतलब है कि पांड्या की ओर से कहा गया यह फ्रेज इसलिये खास है क्योंकि 4 साल पहले 2016 टी20 विश्व कप के दौरान इयान बिशप ने भी इसका इस्तेमाल किया था जब वेस्टइंडीज के लिये कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के एक ओवर में 4 छक्के लगाकर अपनी टीम को विश्व कप जिताया था।
और पढ़ें: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो पंजाब-कोलकाता के इन खिलाड़ियों की बनायें टीम
वहीं राजस्थान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने भी पारी के 18वें ओवर में अंकित राजपूत के खिलाफ 4 छक्के लगाने का कारनामा किया था। यह पहली बार नहीं है जब पांड्या ने आईपीएल में एक ओवर में चार छक्के लगाए हैं। वो आईपीएल में 2 बार एक ओवर में 4 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हार्दिक पांड्या ने पारी के आखिरी ओवर में भी 3 छक्के लगाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
