IPL 2020: अभी भी प्लेऑफ का सफर तय कर सकती है केकेआर की टीम, जानें कैसा होगा समीकरण
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को दुबई में 6 विकेट से हराकर उसके प्लेऑफ तक पहुंचने के खेल को बिगाड़ने का काम किया है। चेन्नई की इस जीत का सीधा फायदा मुंबई इंडियंस की टीम को हुआ जो 16 अंक पर होने के बावजूद क्वालिफाई नहीं हो पाई थी, हालांकि इस सीएसके की जीत के साथ ही वह 13वें सीजन में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। वहीं केकेआर के लिये प्लेऑफ तक पहुंच पाने का रास्ता और भी कठिन हो गया है।
ऐसा लग रहा है कि सीजन में पहली बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स अब दूसरी टीमों के लिये रास्ता कठिन बनाने की राह पर है। सीएसके की टीम ने पहले आरसीबी को हराकर उसे क्वालिफाई करने से रोका था तो वहीं कोलकाता को हराकर उसने समीकरण ही बदल दिये हैं। ऐसे में फैन्स के मन में सवाल है कि अगर केकेआर को अब भी प्लेऑफ तक पहुंचना है तो उसे क्या-क्या करना होगा।
और पढ़ें: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो पंजाब-राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव
अंक तालिका पर नजर डालें तो फिलहाल केकेआर की टीम 13 मैचों में 6 जीत हासिल कर पांचवे स्थान पर काबिज है, यहां पर उसकी टीम के पास 12 अंक है। चेन्नई से हार का मतलब है कि अगर कोलकाता की टीम आखिरी मैच में राजस्थान को हरा देती है तो वह ज्यादा से ज्यादा 14 अकं तक पहुंच सकती है।
ऐसे में अगर कोलकाता की टीम को प्लेऑफ तक का सफर तय करना है तो उसे अपने रिजल्ट से ज्यादा दूसरों के रिजल्ट के लिये दुआ करनी होगी। केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिये सबसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को अपने बचे हुए दोनों मैचों में हारना जरूरी होगा।
और पढ़ें: अजहर अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये केवल अफवाह है और कुछ नहीं
वहीं अगले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही उसे दुआ करनी होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को एक मैच से ज्यादा में जीत न मिले। अगर ऐसा होता है तो केकेआर की टीम भी 14 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रहेगी और प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी।
वहीं अगर पंजाब की टीम एक भी मैच जीतती है तो वह नेट रन रेट में बेहतर होने के चलते केकेआर को बाहर करके खुद क्वालिफाई कर जायेगी। नेट रन रेट के मामले में केकेआर की स्थिति काफी खराब है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications