For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो पंजाब-राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 50वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा, जहां पर लगातार 5 मैचों में जीत हासिल करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के अपने सपने को जिंदा रखने के लिये राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिये यह सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा है जहां पर लगातार कई बदलावों के चलते उसकी टीम को कई हार का सामना करना पड़ा और आज ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां पर उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिये न सिर्फ दोनों मैचों में जीत चाहिये बल्कि उसका भविष्य दूसरे मैचों के रिजल्ट पर भी निर्भर करता है।

हालांकि अगर आज के मैच में पंजाब की टीम अपना विजयी क्रम जारी रखने में कामयाब रहती है तो राजस्थान के लिये इस साल लीग में सफर का अंत हो जायेगा। वहीं राजस्थान की टीम ने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ जिस तरह से 8 विकेट से जीत हासिल की थी उसे देखकर बिल्कुल नही लगता कि वह हार मानने वाली है। राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के हर समीकरण को ध्यान में रखते हुए हर हाल में जीत हासिल करने उतरेगी।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई ने बिगाड़ा कोलकाता का खेल, 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ से किया बाहर

ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: वरुण चक्रवर्ती के सामने बेबस हुए एमएस धोनी, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत।

विकेटकीपर- निकोलस पूरन (9.5), लोकेश राहुल (11.0), संजू सैमसन (9.0), जोस बटलर (9.0)

बल्लेबाज- मनदीप सिंह (8.0), क्रिस गेल (9.0), रियान पराग (8.0)

ऑलराउंडर- बेन स्टोक्स (9.5)

गेंदबाज- क्रिस जॉर्डन (8.5), मोहम्मद शमी (9.0), जोफ्रा आर्चर (9.5)

Story first published: Friday, October 30, 2020, 17:26 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+