Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले से पहले जानिए कुछ जबरदस्त आंकड़े

नई दिल्ली। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच दिलचस्प मुकाबला है। दोनों ही टीमें अभी तक इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं। लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के पुराने रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुंबई पलटन केकेआर पर भारी पड़ती नजर आती है। अहम बात यह है कि आज के मुकाबले से पहले केकेआर की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम की कप्तानी का पद छोड़ दिया और इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमे से 20 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर की टीम को सिर्फ 6 मैचों में ही जीत मिली है। आईपीएल के इस सीजन में दोनों ही टीमें एक ही बार आमने-सामने आई हैं, जिसमे मुंबई की टीम ने जीत दर्ज की थी। लिहाजा केकेआर की टीम आज अपने नए कप्तान इयोन मोर्गन की अगुवाई में जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि मुंबई जैसी जबरदस्त टीम के सामने केकेआर की राह आसान नहीं रहने वाली है।

केकेआर-मुंबई इंडियंस- कुछ दिलचस्प आंकड़े

  • केकेआर के खिलाफ पिछले 11 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर को 10 बार हराया है।
  • इस सीजन में केकेआर ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, इन मैचों में इयोन मोर्गन अभी तक की अपनी सभी पारियों में कुल 11 छक्के लगाए हैं, जबकि 10 चौके लगाए हैं। ऐसे में आज मोर्गन से और भी बड़े-बड़े शॉट की उम्मीद की जा सकती है।
  • केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए कुल 26 मैचों में से से 20 में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है जबकि केकेआर ने 6 मैच में जीत दर्ज की है।
  • दोनों ही टीमें इस सीजन में एक बार आमने सामने आई हैं, जिसमे मुंबई इंडियंस की टीम ने केकेआर को मात दी थी।
  • अगर आज रोहित 56 रन बनाते हैं तो आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे
  • केकेआर के खिलाफ अगर आज रोहित 96 रन बनाते हैं तो वह केकेआर के खिलाफ कुल 1000 रन पूरे कर लेंगे। किसी भी टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
  • केरून पोलार्ड 71 रन बनाते हैं तो वह आईपीएल में 3000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित के बाद ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन सकते हैं
  • इस आईपीएल में पोलार्ड सिर्फ एक बार अभी तक आउट हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- IPL के इस सीजन में गेंदबाजों की तूफानी रफ्तार, 34 बार 150 किमी/घंटे से अधिक की स्पीड से फेंकी गेंद

Story first published: Friday, October 16, 2020, 15:20 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+