IPL 2020: कार्तिक को कप्तानी से हटाने पर इरफान ने उठाये सवाल, कहा- देशी कोच होता तो नहीं छिनती कमान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 32वां मैच अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर पहले राउंड के 7 में से 4 मैचों की जीतने वाली केकेआर की टीम अंकतालिका में दूसरे नंबर पर काबिज मुंबई इंडियंस का सामना कर रही है। हालांकि आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बड़ा फैसला करते हुए कप्तान दिनेश कार्तिक के बजाय इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बना दिया।
केकेआर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देने के लिये टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला खुद ही किया है, हालांकि फैन्स से लेकर क्रिकेट एक्सपर्टस तक को यह बात हजम नहीं हो रही है। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का नाम भी शामिल जिन्होंने सीजन के बीच में अचानक कप्तानी छोड़ने के कार्तिक के फैसले पर सवाल उठाये हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: सुपरमैन बने सूर्यकुमार यादव, हवा में उड़कर पकड़ा कैच ऑफ द टूर्नामेंट
अबुधाबी में होने वाले मैच से पहले स्टार स्पोर्टस के प्री शो में इरफान पठान से इस बारे में बात की गई जिसको लेकर उनसे सवाल किया गया कि क्या सीजन के बीच कप्तान बदलने का फैसला सही है और इसका टीम पर कितना असर पड़ता है।
इस सवाल के जवाब में इरफान पठान ने कहा,'जाहिर है कि कार्तिक काफी दबाव रहा होगा और ऐसे में यह फैसला खिलाड़ियों पर भी दबाव बनाता है। टीम के अंदर बुरा माहौल बनता है जिसमें खिलाड़ी को समझ नहीं आता कि कहां जाना है, क्या करना है।'
इस दौरान इरफान पठान ने कार्तिक को कप्तानी से हटाये जाने के पीछे केकेआर के हेड कोच के रूप में विदेशी खिलाड़ी के होने को भी कारण बताया।
उन्होंने कहा,'केकेआर के हेड कोच एक विदेशी खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। हो सकता है कि उनकी अंडरस्टैंडिंग कार्तिक की तुलना में इयोन मॉर्गन से ज्यादा हो और इसी के चलते कप्तानी में इतना बड़ा फेरबदल हुआ हो। हालांकि यहां पर एक सवाल उठता है कि अगर केकेआर की टीम का हेड कोच इंडियन होता तो क्या तब भी यही डिसीजन होता। शायद नहीं। अगर भारतीय कोच होता तो शायद यह फैसला नहीं होता।'
और पढ़ें: नेशनल T20 कप में 9 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तोड़ा बायो बबल नियम, पीसीबी ने दी वार्निंग
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक ने केकेआर के लिये खेलते हुए पिछले हफ्ते ही अर्धशतक लगाया था जिसका जिक्र इरफान पठान ने भी किया और कहा कि केकेआर के पास फिलहाल 8 अंक हैं जो कि पहले राउंड के बाद बुरी स्थिति नहीं है। अगर टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती तो सबसे अधिक श्रेय दिनेश कार्तिक को ही मिलता। ध्यान रखिए कि कार्तिक एक मैच पहले ही मैन ऑफ द मैच बने थे।
आपको बता दे कि मौजूदा सीजन में कप्तान दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन काफी औसत रहा है, जिसमें उन्होंने 7 पारियों के दौरान 108 रन बनाए हैं। इसमें उनका एक अर्धशतक भी शामिल है। फिलहाल केकेआर की टीम 8 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications