For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नेशनल T20 कप में 9 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तोड़ा बायो बबल नियम, पीसीबी ने दी वार्निंग

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों जहां फैन्स को यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है तो वहीं पर पाकिस्तान में भी नेशनल टी20 कप के जरिये घरेलू क्रिकेट की भी वापसी हुई है। हालांकि महामारी के बीच जारी यह टूर्नामेंट दर्शकों के बिना जैविक सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके और फैन्स को एक शानदार टूर्नामेंट देखने को मिल सके।

इस बीच जहां आईपीएल जैसे वैश्विक टूर्नामेंट खिलाड़ी पूरी तरह से नियमों का पालन करते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित नेशनल टी20 कप के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है।

और पढ़ें: KKR vs MI: मोर्गन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता, देखें कैसी है प्लेइंग 11

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 9 खिलाड़ियों और 3 अधिकारियों की ओर बायो बबल नियमों का उल्लंघन करने की बात की पुष्टि की और वॉर्निंग भी जारी की। हालांकि पीसीबी ने खिलाड़ियों का नाम जारी नहीं किया कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर उसने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वार्निंग जारी की और साफ कर दिया कि अगर आगे कोई खिलाड़ी या अधिकारी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसे तुरंत ही टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जायेगा।

पीसीबी के 'हाई परफॉर्मेंस सेंटर' के निदेशक नदीम खान ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के ऐसे कारनामे को अस्वीकार्य बताया है।

उन्होंने कहा, 'ऐसी चीजों से पीसीबी परेशान और निराश है, क्योंकि नेशनल टी20 कप के दौरान जिन अधिकारियों और खिलाड़ियों ने कोरोना प्रोटकॉल का उल्लंघन किया है वो कोई युवा नहीं बल्कि काफी सीनियर हैं। इससे उन्होंने न सिर्फ टूर्नामेंट की साख को बल्कि अपने साथ खेल रहे खिलाड़ियों की हेल्थ को खतरे में डाल दिया है।'

और पढ़ें: IPL 2020: आखिर क्या है मिड सीजन विंडो ट्रासफर, देखें किन खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों को तोड़ने वाले खिलाड़ियों का नाम नहीं जारी किया है हालांकि अगर मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसमें फखर जमां, इमाम उल हक, खुर्रम मंजूर, मोहम्मद हफीज, राशिद खान, बासित अली, कामरान अकमल, सोहेल खान, अब्दुल रज्जाक, अनवर अली, यासिर शाह और उस्मान शिनवारी का नाम शामिल है।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 22:00 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+