For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: 4 साल मैदान पर वापस लौटे जेसन होल्डर, SRH के लिये किया ड्रीम डेब्यू

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 40वां मैच आज दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर करो या मरो के मैच में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी हैं। वहीं इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और सभी फैन्स को चौंका दिया। कप्तान डेविड वॉर्नर ने सिर्फ यही नहीं बल्कि एक और फैसले से सभी को चौंका दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आज उसके प्रमुख बल्लेबाज केन विलियमसन चोटिल हैं जिसके चलते वह आज मैच में नहीं खेल रहे हैं।

ऐसे में फैन्स से लेकर क्रिकेट एक्सपर्टस तक को उम्मीद थी कि अंतर्राष्ट्रीय टी क्रिकेट में दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी को जगह मिल सकती है जिन्हें इस सीजन अब तक सिर्फ एक ही मैच में खेलने का मौका मिला है लेकिन वॉर्नर ने यहां पर भी फैन्स को चौंका दिया और शॉन मार्श के चोटिल होने के बाद टीम से जुड़ने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जेसन होल्डर को शामिल किया है।

और पढ़ें: बिग बैश लीग 10 में खेलते नजर आ सकते हैं यह 3 भारतीय खिलाड़ी, धोनी का नाम भी है शामिल

वहीं जेसन होल्डर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने पहले मैच में डेब्यू करते हुए इसे खास बना दिया और राजस्थान के खिलाफ 3 अहम विकेट हासिल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई और पहली पारी में राजस्थान की टीम को महज 154 रन पर रोकने पर कामयाब रही और हैदराबाद को जीतने के लिये अब 155 रनों का आसान सा लक्ष्य चाहिये।

जेसन होल्डर ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 3 विकेट हासिल किये और एक रन आउट भी किया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 33 रन दिये, जो कि किसी भी खिलाड़ी के लिये वापसी करते हुए किसी ड्रीम डेब्यू से कम नहीं है। जेसन होल्डर ने आईपीएल में अपना पिछला मुकाबला 2016 में केकेआर की टीम की ओर से खेला था।

और पढ़ें: IPL 2020: वो 5 गेंदबाज जिन्होंने इस सीजन फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल, 2 भारतीय भी शामिल

दुबई के मैदान पर होल्डर ने शानदार शुरुआत करते हुए पारी का दूसरा ओवर फेंका और 19 रन बनाकर अच्छी पारी खेल रहे रॉबिन उथप्पा को पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट कर वापस पवेलियन भेजा। इसके बाद होल्डर ने पारी के 12वें और अपने तीसरे ओवर में 36 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन को बोल्ड मार कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया।

वहीं पारी के 19वें ओवर की पहली गेंद पर होल्डर ने कप्तान स्टीव स्मिथ को 19 रन के निजी स्कोर पर और दूसरी गेंद पर रियान पराग को 20 रन के निजी स्कोर पर कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा और हैदराबाद की टीम को 154 रन पर समेटने में कामयाब रही।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 21:33 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+