For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs CSK: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम, तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 37वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेला जायेगा, जहां पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने की उम्मीदें कायम रखने के लिये चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये दोनों ही टीमों के लिये यह जीत बेहद जरूरी है। इस सीजन दोनों टीमें अब तक 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें दोनों को 6 में हार जबकि सिर्फ 3 में ही जीत मिली है।

ऐसे में दोनों टीमों को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये बाकी बचे हुए सभी मैचों में जीत हासिल करने की दरकार है। बेहद जरूरी जीत की दरकार को देखते हुए फैन्स को आज मैदान पर एक बेहद रोमांचक मैच देखने की उम्मीद है जिसमें दोनों टीमें अपना सब कुछ दांव पर लगाती नजर आयेंगी।

और पढ़ें: IPL 2020: जानें कौन है प्रवीण दुबे, अमित मिश्रा की जगह दिल्ली में हुए शामिल

इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: MI vs KXIP: पंजाब की जीत के हीरो रहे मयंक अग्रवाल, सुपरओवर में उड़कर रोका पोलार्ड का छक्का

दोनों ही टीमों की संभावित XI
राजस्थान रॉयल्स संभावित XI: बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, राहुल तेवतिया, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट/वरुण एरोन

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI: सैम करन, फैफ डुप्लेसी, शेन वॉट्सन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, जोश हेजलवुड, करन शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

ऐसी रखें अपनी DREAM 11 की टीम

विकेटकीपर- संजू सैमसन (9.0), जोस बटलर (9.5)
बल्लेबाज- फाफ डुप्लेसिस (10.5), अंबति रायडु (9.0), शेन वॉटसन (9.0)
ऑलराउंडर- सैम करन (9.0), राहुल तेवतिया (9.5), बेन स्टोक्स (9.5)
गेंदबाज- दीपक चाहर (8.5), कार्तिक त्यागी (8.0), श्रेयस गोपाल (8.5)

और पढ़ें: MI vs KXIP: वो रन आउट जिसके चलते सुपरओवर में पहुंचा मैच, जॉर्डन से हुई बड़ी गलती

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 23 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें सीएसके की टीम ने 14 बार तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 9 बार जीत हासिल की है। वहीं इस सीजन हुए पहले मैच में राजस्थान की टीम ने सीएसके को 16 रनों से मात दी थी।

2019 में यह दोनों टीमें दो बार एक दूसरे के खिलाफ खेली थीं और दोनों ही बार जीत चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगी थी। साल 2018 में खेले दो मैचों में चेन्नई और राजस्थान ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 18:04 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+