For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KXIP के खिलाफ कोहली एंड कंपनी ने की ये तीन बड़ी गलतियां

नई दिल्लीः दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपना पहला मुकाबला हारने के बाद, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने स्टाइल में अपना खाता खोला। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 97 रनों से कुचल दिया और अपनी पहली जीत दर्ज की। KXIP के कप्तान केएल राहुल ने एक यादगार पारी खेली और आईपीएल 2020 का पहला शतक बनाया। उन्होंने अपनी असाधारण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अर्जित किया। कोहली की पूरी टीम मिलकर भी अकेले राहुल के जितने रन भी नहीं बना सकी।

KXIP ने RCB को बुरी तरह हराया-

KXIP ने RCB को बुरी तरह हराया-

आरसीबी की गेंदबाजी राहुल के प्रदर्शन के खिलाफ काफी कमजोर दिख रही थी और उनके खराब क्षेत्ररक्षण के प्रयास ने हालात को और खराब कर दिया। जबकि बैटिंग के दौरान पहले तीन ओवरों में ही शीर्ष 3 बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए, आरसीबी कभी भी इतने बड़े स्कोर का पीछा नहीं करती दिखाई दी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहला गेम जीतने के बाद, बैंगलोर की टीम एक और जीत के लिए आश्वस्त दिख रही थी, लेकिन उन्होंने कई गलतियां कीं, जिन्होंने चीजों को उनके पक्ष में नहीं जाने दिया।

KXIP vs RCB: पूरे मैच में रहा गुगली का बोलबाला, 7 खिलाड़ी हुए आउट

1. केएल राहुल का कैच छोड़ना

1. केएल राहुल का कैच छोड़ना

केएल राहुल अपनी पूरी पारी में शानदार फॉर्म में थे। हालांकि, डेथ ओवरों में बड़े शॉट मारने की कोशिश करते हुए, उन्होंने उनमें से दो शॉट को वे गलत खेल गए और दोनों ही बार गेंद कप्तान विराट कोहली की ओर चली गई। कोहली को डीप में सबसे सुरक्षित क्षेत्ररक्षकों में से एक माना जाता है लेकिन उन्होंने दोनों कैच छोड़े और KXIP के कप्तान ने शानदार शतक बनाया। अगर कोहली उन कैच को लपक चुके होते, तो KXIP 180 से कम पर समाप्त होता। उनके पीछा करने के दौरान कम दबाव के कारण, RCB लक्ष्य तक पहुंच सकता था।

2. युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी का कोटा पहले ही पूरा कराया-

2. युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी का कोटा पहले ही पूरा कराया-

SRH के खिलाफ जीत में अपने बेस्ट बॉलर युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी का इस बार सही इस्तेमाल कोहली ने नहीं किया। जब एक सेट बल्लेबाज बीच में मौजूद था, कोहली से अपेक्षा की गई थी कि वह डेथ के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के कुछ ओवर रखे। ऐसा नहीं हुआ और केएल राहुल ने आखिरी कुछ ओवरों में आरसीबी की गेंदबाजी लाइन को ध्वस्त कर दिया। आखिरी पांच ओवरों में KXIP ने 80 रन बनाए और वह इतने बड़े लक्ष्य का कारण बना।

3. पहले कुछ ओवरों में बल्ले के साथ अति आक्रामकता-

3. पहले कुछ ओवरों में बल्ले के साथ अति आक्रामकता-

आरोन फिंच, विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के साथ, आरसीबी के पास टूर्नामेंट में सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम है। यदि वे एक ठोस शुरुआत कर सकते थे, तो 207 का लक्ष्य उनके लिए असंभव नहीं था। हालांकि, उन्होंने अधिक आक्रामक दृष्टिकोण के साथ जाने का फैसला किया और इससे उन्हें पहले तीन ओवरों में तीन विकेट गंवाने पड़े। एबी डिविलियर्स और आरोन फिंच ने शुरुआती विकेटों के बाद चीजों को वापस खींचने की कोशिश की, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों द्वारा लंबे रन का पीछा करने के दबाव ने बड़ी पारी नहीं खेली।

Story first published: Friday, September 25, 2020, 7:09 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+