For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: यूएई पहुंची पंजाब, राजस्थान और कोलकाता की टीमें, भावुक हुए खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी लीग आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से शुरु हो रही है और अब टीमें भी अपने खिलाड़ियों को लेकर यूएई पहुंचने लगी हैं। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आईपीएल की तैयारियों के लिये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गयी हैं। तीनों टीमें स्पेशल फ्लाइट से दुबई पहुंची। राजस्थान और पंजाब की टीमें दुबई पहुंची तो वहीं शाम को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम भी अबुधाबी पहुंच गयी जहां टूर्नामेंट के दौरान उनकी टीम रहेगी।

और पढ़ें: जब सुरेश रैना पर गुस्सा हुए थे एमएस धोनी, आरपी सिंह ने सुनाया पुराना किस्सा

टीमों के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है और अब उन्हें 6 दिन तक यूएई में आइसोलेशन में रहना होगा जहां पर उन्हें पहले, तीसरे और छठे दिन कोरोना टेस्ट कराना होगा। अगर वे इसमें नेगेटिव आते हैं तो ही वे टूर्नामेंट के 'बायो-बबल' में प्रवेश कर पायेंगे और ट्रेनिंग करना शुरू कर देंगे।

और पढ़ें: ENG vs PAK: 10 साल बाद इंग्लैंड रच सकता है इतिहास, पाकिस्तान के पास बराबरी का मौका

शुक्रवार को पहुंचेगी मुंबई इंडियंस, सीएसके, आरसीबी

शुक्रवार को पहुंचेगी मुंबई इंडियंस, सीएसके, आरसीबी

साथ ही टूर्नामेंट के दौरान हर पांचवें दिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का परीक्षण कराया जायेगा। इन तीनों टीमों ने रवानगी से पहले अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की फोटो पोस्ट की। राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी तरह से सुरक्षा 'गियर' में कवर थी। गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंच जायेंगी जबकि अन्य दो टीमें सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें सप्ताह के अंत में पहुंचेगी। आईपीएल के 60 मैच तीन स्थलों - दुबई, अबुधाबी और शारजाह - में 53 दिन तक खेले जायेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब ने शेयर की तस्वीर

किंग्स इलेवन पंजाब ने शेयर की तस्वीर

यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन के लिए टीमों की भारत से रवानगी शुरू हो चुकी है। गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम यूएई पहुंचने वाली पहली टीम बनी। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तस्वीर शेयर की। किंग्स इलेवन पंजाब ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सभी खिलाड़ी और हेड कोच अनिल कुंबले फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में मयंक अग्रवाल से लेकर अनिल कुंबले मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं।

यूएई जाने से पहले भावुक हुए खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हुए शिखर धवन टीम के साथ रवाना होने से पहले वह अपने आर्शीवाद लेने माता-पिता के घर पहुंचे। आपको बता दें कि भारतीय खिलाड़ी अगले छह महीने तक परिवार से दूर रहने वाले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ गुड़गांव में रहते हैं। टीम के साथ यूएई रवाना होने से पहले उन्होंने भी अपने परिवार वालों का आर्शीवाद दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाड़ी भी यूएई के लिए रवाना हो चुके हैं।

Story first published: Friday, August 21, 2020, 15:25 [IST]
Other articles published on Aug 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+