
शमी के अलावा कोई बेहतरीन गेंदबाज नहीं
उनका मानना है कि पंजाब टीम में मोहम्मद शमी के अलावा और कोई भी विकेट टेकिंग गेंदबाज नहीं है। स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में उनसे पूछा गया कि पंजाब की बड़ी समस्या क्या रही है तो उन्होंने कहा कि उनके गेंदबाजी अटैक में कोई जबरदस्त बॉलर नहीं है। सिर्फ मोहम्मद शमी ही दम लगाते हुए दिख रहे हैं। किरण मोरे ने, "किंग्स इलेवन पंजाब की समस्या यह है कि उनके पास विकेट टेकिंग बॉलर्स नहीं हैं। कोई ऐसा गेंदबाज टीम में नहीं है जो 3 विकेट निकाल सके और मैच जिता सके। उनके पास सिर्फ मोहम्मद शमी के रूप में ही एक बेहतरीन गेंदबाज है।"
धोनी को किया जा रहा बदनाम, अंपायर ने अपनी मर्जी से लिया था 'वाइड' ना देने का फैसला

क्रिस जोर्डन पर भी बोले
किरण मोरे ने आगे कहा कि क्रिस जॉर्डन उस दाैरान विकेट झटक सकते हैं जब बल्लेबाज तेज खेलने का प्रयास करेंगे। किरण मोरे ने कहा, "अगर उनके बाकी गेंदबाजों को देखें तो उनके पास क्रिस जॉर्डन हैं। वो स्लोअर गेंदे डालते हैं और जब बैट्समैन बड़ी हिट लगाने का प्रयास करता है तब वो लॉन्ग ऑफ या लॉन्ग ऑन पर कैच दे बैठता है और जॉर्डन को विकेट मिल जाता है। वो किसी भी बल्लेबाज को विकेटों के पीछे या फिर बोल्ड नहीं कर पाते हैं।"

अच्छे स्पिनर भी नहीं हैं
इसके अलावा उनका कहना है कि पंजाब टीम का स्पिन विभाग भी कमजोर है। उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ मुजीब उर रहमान के रूप वर्ल्ड क्लास बॉलर है। पंजाब की टीम भाग्यशाली रही है कि युवा लेग स्पिनर रवि बिश्वोई ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications
