For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KKR vs KXIP : मोहम्मद शमी ने किया कमाल, 58वें मैच में हासिल की खास उपलब्धि

Mohammed Shami joined the list of bowlers to take fifty wickets in IPL history | Oneindia Sports

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल सीजन-13 के 24वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक विशेष रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने आईपीएल करियक के 58वें मैच में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। उनका 50वां विकेट महाराष्ट्र रणजी ट्रॉफी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी के रूप में पूरा हुआ। उन्होंने मैच के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल को कैच थमाया।

49वें गेंदबाज बने

49वें गेंदबाज बने

आईपीएल में शमी 50 विकेट लेने वाले 49वें गेंदबाज बन गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि शमी ने इससे पहले महाराष्ट्र के केदार जाधव को आउट कर आईपीएल में 40वां विकेट लिया था। 8 अप्रैल 2013 को, शमी ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला। पिछले सात वर्षों में, उन्होंने 58 मैचों में 35.16 की औसत से 50 विकेट लिए हैं। उन्होंने 8.92 की औसत से रन भी बनाए हैं। बल्लेबाजी में, हालांकि, शमी ने 56 मैचों में 56 रन बनाए।

चंडीगढ़ की काशवी को आया BCCI का फोन, शारजाह में मचाएगी धमाल

IPL में शमी के विकेट-

IPL में शमी के विकेट-

पहला विकेट- थिसारा परेरा

दसवां विकेट- विराट कोहली

बीस विकेट - कृणाल पांड्या

तीस विकेट - कृणाल पांड्या

चालीस विकेट - केदार जाधव

पांचवां विकेट- राहुल त्रिपाठी

जबरदस्त फाॅर्म में हैं शमी

जबरदस्त फाॅर्म में हैं शमी

बता दें कि इस सीजन में शमी जबरदस्त फाॅर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अभी तक 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं तथा पर्पल कैप हासिल करने की रेस में बने हुए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है। मलिंगा ने 170 विकेट आईपीएल विकेट चटकाए हैं तो वहीं दूसरी ओर अमित मिश्रा ने 160 विकेट आईपीएल में लिए हैं, लेकिन जिस रफ्तार के साथ शमी हर मैच में विकेट दर विकेट ले रहे हैं उससे यह उम्मीद बंध रही है कि शमी जल्द आईपीएल के 100 विकेट चटका देंगे।

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 18:24 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+