चंडीगढ़ की काशवी को आया BCCI का फोन, शारजाह में मचाएगी धमाल

नई दिल्ली। महिला टी20 चैलेंज जिसे मिनी आईपीएल कहा जाता है, इस बार यूएई में होने जा रहा है जहां फिलहाल पुरूषों का आईपीएल सीजन-13 चल रहा है। महिला खिलाड़ियों का ग्रुप 22 अक्तूबर को रवाना हो सकता है। सभी मैच शारजाह में होंगे जो यूएई का सबसे छोटा मैदान है। महिलाओं के इस मिनी आईपीएल में चंडीगढ़ की 16 वर्षीय काशवी गाैतम भी खेलती हुईं नजर आएंगी।

आ चुका है फोन

आ चुका है फोन

इस युवा तेज गेंदबाज के घर खुशी का माहाैल बना हुआ है क्योंकि बीसीसीआई की ओर से काशवी को टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए फोन आ चुका है। काशवी के कारनामे से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी कायल हो गए थे। इस बार महिला आईपीएल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। वहां जाने से पहले काशवी ने शुक्रवार को कोविड -19 का टेस्ट करवाया है।

IPL 2020 : ऋषभ पंत और अय्यर ने रन आउट होकर दिल्ली के लिए बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड

इसलिए आई थी सुर्खियों में

इसलिए आई थी सुर्खियों में

काशवी उस समय सुर्खियों में आई थी जब फरवरी महीने उन्होंने अरूणाचल प्रदेश की पूरी टीम को अकेले ही ढेर कर दिया था। 4.5 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन ओवर और महज 12 रन देकर काशवी ने 10 विकेट चटकाए थे। इसी के साथ वह ऐसा काम करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनी थीं। यह करिश्मा उन्होंने महिला अंडर 19 वनडे ट्राॅफी के दाैरान किया था। यही नहीं, इस दाैरान काशवी ने हैट्रिक भी पूरी की थी।

9 नवंबर को होगा फाइनल

9 नवंबर को होगा फाइनल

बता दें कि आईपीएल के इस सीजन के लीग मैचों के बाद महिलाओं के टी20 चैलेन्ज का आयोजन होना है। उस समय पुरुष आईपीएल के प्लेऑफ का समय होगा। हालांकि महिलाओं के टूर्नामेंट के फाइनल मैच 9 नवम्बर को होगा और पुरुषों के आईपीएल का फाइनल मुकाबला 10 नवम्बर को होगा।

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 16:48 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+