Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR vs MI : सिर्फ 90 रन दूर, रोहित शर्मा हासिल करेंगे एक खास मुकाम

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में 5000 या इससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना के शामिल होने के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बारी है। आईपीएल सीजन-13 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। इस दाैरान रोहित शर्मा 90 रन बनाकर आईपीएल में 5000 क्लबमें शामिल हो जाएंगे

अभी तक 2 खिलाड़ी कर सके ये काम

अभी तक 2 खिलाड़ी कर सके ये काम

रोहित फिलहाल 4,910 रन के साथ आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रैना और कोहली आईपीएल में 5,000 का आंकड़ा पार करने वाले केवल दो खिलाड़ी हैं। कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं, वहीं रैना ने 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रन बनाए हैं।

IPL 2020 : जब भी खेली बड़ी पारी फाफ डु प्लेसिस की किस्मत रही खराब, देखें आंकड़े

200 छक्के भी करेंगे पूरे

200 छक्के भी करेंगे पूरे

रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले केवल चौथे खिलाड़ी भी बन सकते हैं। उसे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 6 और छक्के लगाने होंगे। अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह क्रिस गेल (326), एबी डिविलियर्स (214), और एमएस धोनी (209) के बाद 200 छक्के पूरे करने वाले चाैथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

डिविलियर्स को छोड़ सकते हैं पीछे

डिविलियर्स को छोड़ सकते हैं पीछे

रोहित आईपीएल में एक आउटफिल्डर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं। मुंबई के कप्तान ने अब तक 83 कैच लपके हैं, जबकि एबी डिविलियर्स ने 84 रन बनाए हैं और वर्तमान में आईपीएल में सर्वाधिक कैच लेने वाले आउटफील्डरों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। सीएसके के रैना, 102 कैच के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं।

आईपीएल में 5 स्टार बल्लेबाज, जो सबसे अधिक बार 'जीरो' पर आउट हुए हैं

Story first published: Wednesday, September 23, 2020, 15:47 [IST]
Other articles published on Sep 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+