For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: आखिर क्या है मिड सीजन विंडो ट्रासफर, देखें किन खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का पहला राउंड समाप्त हो चुका है और दूसरे राउंड के भी 4 मैच पूरे हो चुके हैं। इस बीच हर टीम दूसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के लिये मिड सीजन ट्रांसफर की तैयारी कर रही है। कई फैन्स को कन्फ्यूजन है कि आखिर यह प्रक्रिया कैसे काम करेगी और इसके चलते उन्हें दूसरे राउंड में क्या बदलाव देखने को मिलेगा। तो आपको बता दें कि पहले राउंड के बाद हर टीम के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक खेल पाने का मौका नहीं मिल पाये हैं, तो वहीं कई टीम के खिलाड़ी चोटिल होकर वापस लौट गये हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने पहले राउंड के बाद खिलाड़ियों की अदला-बदली के लिए मिड-सीजन विंडो ट्रांसफर का रूल बनाया है जिसकी आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है। इसके अनुसार टीमें अपने स्कवॉड में चाहें तो बदलाव कर सकती हैं और आईपीएल में भाग ले रही दूसरी टीमों के किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: डिकॉक की पारी KKR पर पड़ी भारी, मुंबई ने 8 विकेट से रौंदा

आईपीएल में मिड-सीजन विंडो ट्रांसफर को लेकर कुछ नियम भी बनाये गये हैं, जिसके अनुसार अगर टीम इस दौरान अपने किसी खिलाड़ी को रिलीज करती है तो उसे दूसरी टीम में शामिल करने का आजादी है। इसका मतलब है कि इस विंडो ट्रांसफर के दौरान खिलाड़ी तभी टीम बदल सकता है जब उसकी फ्रैंचाइजी और दूसरी फ्रैंचाइजी आपस में सहमत हो।

वहीं खिलाड़ियों का ट्रांसफर होने के लिये उसका अपनी टीम से इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा 2 मैच खेला हुआ होना चाहिये, अगर कोई खिलाड़ी इससे ज्यादा खेल चुका है तो उसे दूसरी टीम शामिल नहीं कर सकती।

और पढ़ें: IPL 2020: कार्तिक को कप्तानी से हटाने पर इरफान ने उठाये सवाल, कहा- देशी कोच होता तो नहीं छिनती कमान

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इस विंडो ट्रांसफर नियम की शुरुआत पिछले साल आईपीएल के दौरान की थी लेकिन पिछले साल के नियम के अनुसार खिलाड़ी का एक भी मैच न खेला होना जरूरी था, हालांकि इस साल इस नियम में बदलाव किया गया है।

आपको बता दें कि इस साल भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल का हिस्सा तो बने हैं लेकिन उन्हें एक भी मैच खेल पाने का मौका नहीं मिल सका है। इस लिस्ट में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, इमरान ताहिर, संदीप लमिछाने जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 3:06 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+