For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: लॉकी फर्ग्यूसन ने बताया KKR में उन्हें किस बात का है इंतजार, कहा- बेताब हूं

नई दिल्ली। बीसीसीआई की ओर से संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को शुरु होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। वहीं इस लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ी जो सीपीएल का हिस्सा बने हुए थे वह भी अपनी-अपनी टीम के साथ यूएई में पहुंच गये हैं। अब बस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ही इंतजार है। इस बीच कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के लिये खेलने वाले कीवी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने बताया कि वह इस आईपीएल किस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आईपीएल 2020 में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में शामिल होने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं जिसके बाद वह आईपीएल में अपनी टीम केकेआर के साथ जुड़ेंगे। इस बारे में बात करते हुए फर्ग्यूसन का कहना है कि वह पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने को लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।

और पढ़ें: IPL 2020 के आगाज से पहले CSK के लिये आई अच्छी खबर, खिताब जिता सकती है हेजलवुड की फॉर्म

उल्लेखनीय है कि 2 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली कोलकाता की टीम के पास इस बार शानदार गेंदबाजी क्रम हैं जिसकी अगुआई मिचेल स्टार्क करते नजर आयेंगे। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन भी दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और पिछले साल विश्व कप के दौरान काफी शानदार गेंदबाजी करके सुर्खियां बटोरने का काम किया था।

पैट कमिंस के बारे में बात करते हुए फर्ग्यूूसन ने कहा, 'हम हमेशा उस गेंदबाज के लिए अच्छे रहते हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हैं। हां, निश्चित रूप से हममें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होगा। मैं नहीं जानता कि आप इस पेस अटैक को लेकर कितना जानते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं की पैट बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह लगभग हर साल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज रहते हैं। वह हर साल पहले से ज्यादा बेहतर होते जा रहे हैं, जबकि वह अभी भी काफी युवा हैं। मैं आईपीएल में उनके कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने को काफी बेताब हूं।'

और पढ़ें: हरभजन सिंह के ट्वीट से मचा हड़कंप, कहा- जल्द करेंगे क्रिकेट पर खुलासा, बदल देगा देखने का नजरिया

आपको बता दें कि आईपीएल में यह लॉकी फर्ग्यूसन का दूसरा सीजन है। उन्होंने शुक्रवार को अपना 6 दिनों का जरूरी आइसोलेशन पूरा किया और फिर टीम के साथ ट्रेनिंग का हिस्सा बनें।

KKR Squad 2020: दिनश कार्तिक (कप्तान), शिवन मावी, संदीप वारियर, कुलदीप यादव, इयोन मोर्गन, पैट कमिंस, हैरी गर्ने, सुनील नरेन, निखिल नायक, एम सिद्धार्थ, आंद्रे रसेल, लॉकी फर्गसन, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, राहुल त्रिपाठी।

Story first published: Saturday, September 12, 2020, 21:32 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+