For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KXIP से हार के बाद कोहली ने मानी अपनी गलती- कैच नहीं मैच छूट गया

नई दिल्लीः आरसीबी को आईपीएल के छठे मैच में सीजन की सबसे बड़ी हार मिली है जो इस टीम के लिए काफी निराशाजनक है। बेंगुलरु बेस्ड फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक विराट कोहली का फॉर्म में ना आना भारी पड़ रहा है। अभी तक हुए दोनों मुकाबलों में बल्ले से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे कोहली इस मैच में फील्डिंग में हताश दिखे और ये कोहली के क्रिकेट करियर के बिरले मौकों में से एक था जब वे एक ही खिलाड़ी द्वारा दिए गए एक के बाद एक कैच को यूं ही जाया कर दें।

विराट कोहली ने शतकवीर केएल राहुल के लगातार दो कैच छोड़े। उन्होंने महज 5 रन के अंदर बाद केएल राहुल का दो बार कैच छोड़ने का काम किया।

कोहली ने राहुल के दो कैच टपका दिए-

कोहली ने राहुल के दो कैच टपका दिए-

पहला कैच 17वें ओवर में डेल स्टेन की गेंदबाजी पर छूटा और इस दौरान राहुल 83 रन के निजी स्कोर पर थे। वहीं अगले ओवर में जब नवदीप सैनी गेंदबाजी करने आये तो एक बार फिर ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल ने गेंद लॉन्ग ऑफ की दिशा पर शॉट खेला, यहां पर विराट कोहली ने एक बार फिर से आसान सा कैच छोड़ दिया। राहुल ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 69 गेंदों में नाबाद 132 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। इतना ही नहीं, केएल राहुल और करुण नायर ने विराट कोहली की तरफ से मिले इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए आखिरी 4 ओवर्स में 74 रन जोड़ने का काम किया। इसमें कप्तान केएल राहुल ने 51 रनों का योगदान दिया तो वहीं करुण नायर ने 13 रन जोड़े।

IPL 2020: KXIP के खिलाफ कोहली एंड कंपनी ने की ये तीन बड़ी गलतियां

कोहली ने कहा- कैच नहीं मैच छूट गया

कोहली ने कहा- कैच नहीं मैच छूट गया

मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने अपनी इन गलतियों को स्वीकार किया है और कहा है कि उनको सामने से आकर इन सबकी जिम्मेदारी लेनी होगी और ये उनका बेस्ट दिन नहीं था।

कोहली ने आगे कहा, "केएल के दो महत्वपूर्ण कैच तब छूटे जब वो सेट हो चुके थे और उनकी वजह से हमको 35-40 रनों का नुकसान उठाना पड़ा। अगर हम उनको 180 तक सीमित कर देते तो चेज करते समय हम पर पहली बॉल से दबाव कम होता। हमको सटीकता से पता है कि हम कहा गलत थे और मुझे कहना होगा कि दो महत्वपूर्ण मौके छोड़ दिए।"

बैटिंग क्रम बदलने को लेकर ये कहा-

बैटिंग क्रम बदलने को लेकर ये कहा-

कोहली ने आगे कहा, "ऐसे दिन भी आते हैं जब क्रिकेट के मैदान पर इस तरह की चीजें होती हैं, वे होती हैं और हमें उन्हें स्वीकार करना होगा। हमारे पास अच्छा खेल होता है, हमारे पास खराब खेल भी होता है और अब यह आगे बढ़ने का समय है। हमारे द्वारा की गई गलतियों से सीखें। हमने दूसरी बार में अच्छा प्रदर्शन किया। वे क्षण हैं, हमने चीजों को अच्छी तरह से वापस खींच लिया है इसलिए हम समझते हैं कि एक टीम के रूप में कैसे करना है।"

विकेटकीपर फिलिप को कोहली ने नंबर 3 पर भेजा था लेकिन वे जीरो पर आउट हुए। कोहली ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, "उन्होंने (फिलिप ने) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी की और बीबीएल के साथ-साथ टूर्नामेंट के शुरुआती दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए हमने सोचा कि हम उनकी क्षमता को अधिकतम करेंगे और देखेंगे कि हम किस तरह से खेलते हैं। हमने सोचा कि हम खुद को बीच के ओवरों में थोड़ी गहराई देंगे।"

Story first published: Friday, September 25, 2020, 7:52 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+