For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs RR: पांडे-शंकर की पारी के दम पर जीती हैदराबाद, राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 40वां मैच आज दुबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया जहां पर डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली हैदराबाद ने आज करो या मरो के मैच में राजस्थान की टीम को 8 विकेट से रौंद दिया और लीग में अपनी चौथी जीत हासिल की और 10 मैचों में 8 अंक के साथ पांचवे नंबर पर पहुंच गई है।

इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रनों का पीछा करते हुए आईपीएल के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। डेविड वॉर्नर की टीम ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जेसन होल्डर के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 154 रन पर समेट दिया।

और पढ़ें: Women IPL खेलने UAE पहुंची महिला क्रिकेटर्स, 4 नवंबर को होगा पहला मैच

राजस्थान के लिये संजू सैमसन (26 गेंद में 36 रन), बेन स्टोक्स (32 गेंद में 20 रन), स्मिथ और उथप्पा ने 19-19 रन और रियान पराग (20 रन) की पारी के दम पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स के लिये जेसन होल्डर ने एक रन आउट औऱ 3 विकेट हासिल किये जबकि राशिद खान और विजय शंकर ने 1-1 विकेट हासिल किये।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी खऱाब रही और जोफ्रा आर्चर की गेंद के सामने सनराइजर्स की टीम ने पहले डेविड वॉर्नर (4 रन) और फिर जॉनी बेयरस्टो (10 रन) को महज 16 रन के अंदर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि इसके बाद मनीष पांडे (83 रन) और विजय शंकर (52) की जोड़ी ने नाबाद 140 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी।

और पढ़ें: IPL 2020: 4 साल मैदान पर वापस लौटे जेसन होल्डर, SRH के लिये किया ड्रीम डेब्यू

मनीष पांडे ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर का 8वां अर्धशतक पूरा करते हुए महज 47 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 83 रनों की पारी खेली, तो वहीं दूसरे छोर पर खड़े विजय शंकर ने भी आज भरपूर साथ दिया और 51 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली और आईपीएल में दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 23:07 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+