For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैमुअल्स-वार्न के बीच तीखा हुआ विवाद, माइकल वॉन भी बीच में कूदे

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में अक्सर खिलाड़ियों के बीच मैदान पर नोंक झोंक देखने को मिलती है लेकिन ऐसा बहुत कम बार होता है जब यह नोंक झोंक मैदान के बाहर हो और यह किसी तकरार से बढ़कर तल्खी में तब्दील हो गई हो। हालांकि क्रिकेट की दुनिया के दो बड़े नाम बेन स्टोक्स और मार्लन सैमुअल्स के बीच हुई तकरार पिछले कुछ दिनों में बढ़कर सोशल मीडिया पर छा गई जिसमें बीच बचाव करने आये शेन वॉर्न और माइकल वॉन पर भी इसका तीखा असर देखने को मिला है।

सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए एक तीखे मजाक ने उस वक्त भयानक रूप ले लिया जब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी मार्लेन सैमुअल्स ने इसे आड़ों हाथ लेते हुए बेन स्टोक्स की पत्नी के बारे में गलत टिप्पणी की। उनके ऐसा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न समेत इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी सैमुअल्स पर निशाना साधा है।

और पढ़ें: लॉकडाउन में पत्नी के साथ छत पर की प्रैक्टिस, अब IPL में धो रहे हैं गेंदबाजों को

गौरतलब है कि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेलों का आयोजन जैव बबल में किया जा रहा है जिसमें प्रवेश करने से पहले खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रहना पड़ रहा है। इसी क्वारंटीन टाइम के बारे में बात करते हुए बेन स्टोक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि यह ऐसा दुखद अनुभव था जिसके बारे में वह अपने दुश्मनों के लिये भी कामना नहीं करते कि उन्हें इससे होकर गुजरना पड़े।

स्टोक्स ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा कि जब उन्होंने यह बात अपने भाई से कही तो उन्होंने मजाक में कहा कि क्या आप ऐसा मार्लन सैमुअल्स के लिये भी नहीं चाहेंगे तो उन्होंने कहा था कि नहीं वह उनके लिये भी यह नहीं चाहेंगे।

हालांकि बेन स्टोक्स की इस बात मतलब शायद सैमुअल्स को समझ नहीं आया जिसके बाद उन्होंने बेन स्टोक्स की पत्नी को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर दी। वहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत के स्क्रनशॉट को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक पोस्ट लिखी और सैमुअल्स की टिप्पणी को बेहद दुखद करार दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: अबुधाबी में आया गेल स्टोर्म, राजस्थान को जीत के लिये 186 रनों की दरकार

उन्होंने लिखा,'एक तरफ जहां हम क्रिकेट से नस्लवाद को खत्म करने पर जोर देने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सैमुअल्स का ऐसा बयान दुखद है। उन्हें स्टोक्स के बयान को इतना तूल नहीं देना चाहिये था।'

वहीं मार्लोन सैमुअल्स के बयान को लेकर वॉर्न ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्हें मदद की जरूरत है। वह काफी बुरे हालात में हैं। उनका कोई दोस्त नहीं है और जिस तरह से उनका रवैया रहा है वेस्टइंडीज टीम में भी उनके साथी खिलाड़ी उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

आपको बता दें कि वॉर्न के इस बयान से पहले सैमुअल्स ने वॉर्न पर भी गलत टिप्पणी करते हुए लिखा था कि मुझे ऐसे आदमी की बात सुनने की जरूरत नहीं है जिसने बेबी फेस बनाये रखने के लिये प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया हो।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 1:21 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+