Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: अबुधाबी में आया गेल स्टोर्म, राजस्थान को जीत के लिये 186 रनों की दरकार

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 50वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये दोनों टीमों के लिये जीत की दरकार है। राजस्थान की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, हालांकि क्रिस गेल और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी के चलते राजस्थान के लिये उनका यह फैसला पक्ष में नहीं गया। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 4 विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद राजस्थान की टीम को जीत के लिये 186 रनों की दरकार है।

राजस्थान की टीम ने शानदार शुरुआत की और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर पंजाब की टीम को बड़ा झटका दिया लेकिन पंजाब के लिये कप्तान केएल राहुल ने क्रिस गेल के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिये 121 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: IND vs AUS: कभी आत्महत्या करना चाहता था यह कंगारू खिलाड़ी, अब 3 साल बाद मिला वापसी का मौका

केएल राहुल इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गये और 41 गेंदों में 3 चौके 2 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेलकर बेन स्टोक्स की गेंद पर वापस पवेलियन लौटे। वहीं अबुधाबी के मैदान पर फैन्स को आज एक बार फिर से गेल स्टोर्म देखने को मिला।

क्रिस गेल ने 63 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 8 छक्के लगाकर 99 रनों की पारी खेली। गेल स्टोर्म पारी के आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बोल्ड हुए और शतक लगाने से चूक गये। हालांकि क्रिस गेल ने इस दौरान टी20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये।

और पढ़ें: IPL 2020: अभी भी प्लेऑफ का सफर तय कर सकती है केकेआर की टीम, जानें कैसा होगा समीकरण

पंजाब के लिये निकोलस पूरन ने भी एक छोटी मगर विस्फोटक पारी खेलने का काम किया और 10 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 22 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिये आज कोई भी स्पिन गेंदबाज कामयाब साबित नहीं हो पाया और पंजाब की टीम ने करो या मरो के बेहद अहम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 21:37 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+