oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार को दुबई के मैदान पर एक और रोमांचक मैच देखने को मिला। आईपीएल को शुरु हुए अभी 10 दिन का समय ही बीता है और फैन्स को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के दूसरे ही मैच में फैन्स को दिल्ली और पंजाब के बीच सुपरओवर देखने को मिला। वहीं लीग के अभी 7 मैच ही बीते कि दुबई के मैदान पर फैन्स को सोमवार को एक और सुपरओवर देखने को मिला।
और पढ़ें: MI vs RCB: सुपरओवर की आखिरी गेंद पर जीती विराट सेना, जानें कैसा था रोमांच
मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम के बीच सोमवार को हुए मैच में एक और सुपरओवर देखने को मिला जिसमें विराट कोहली की टीम ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से हराया। इसके साथ ही इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसका पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने भी 201 रन बनाये। वहीं सुपरओवर के दौरान मुंबई ने 7 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 11 रन बनाये। इस दौरान कई रिकॉर्ड भी बने।
और पढ़ें: MI vs RCB: सुपरओवर के रोमांच में जीती आरसीबी, डेथ ओवर्स ने बढ़ाया विराट का सिरदर्द
पहली बार सुपरओवर में बुमराह को मिली हार
जसप्रीत बुमराह ने भारत और मुंबई इंडियंस के लिये अब तक 5 बार सुपरओवर में गेंदबाजी की है और दुबई में खेले गये मैच में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। बुमराह ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 6 रन दिये और उनकी टीम जीती, वहीं 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाई थी। वहीं इस साल न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने 2 बार गेंदबाजी की और दोनों बार टीम को जीत दिलाई। हालांकि दुबई में वह इस चीज को दोहरा पाने में नाकाम रहे हैं।
आईपीएल इतिहास में टाई मैचों में बना अब तक का सर्वोच्च स्कोर
उल्लेखनीय है कि दुबई के मैदान पर खेला गया यह मैच आईपीएल के इतिहास में टाई पर पहुंचा सबसे हाई स्कोरिंग मैच रहा। दुबई में खेले गये इस मैच में 201 रन को बराबर हुआ, जबकि इससे पहले 2015 में राजस्थान और पंजाब के बीच खेले गये मैच में 191 रन का स्कोर बना था। वहीं पिछले साथ दिल्ली और केकेआर के मैच में 185 रनों का स्कोर बना थाय़
99 पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी बने इशान किशन
वहीं इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन 99 रन पर आउट होने वाले तीसरे खिला़ड़ी बने। इससे पहले विराट कोहली साल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे। वहीं पृथ्वी शॉ ने पिछले साल केकेआर की टीम के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे। इशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिये बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 2 चौके और 9 छक्कों की मदद से 99 रनो की पारी खेली।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 6:00 [IST]
Other articles published on
Sep 29, 2020