For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs RCB: दुबई में हिटमैन से भिड़ंगे कोहली, मैच से पहले जानें पिच का हाल, संभावित 11

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन जारी है और रविवार को हुए महामुकाबले के बाद सोमवार को दुबई के मैदान पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम भिड़ने को तैयार है। इस मुकाबले में न सिर्फ मुंबई बनाम आरसीबी की भिड़ंत देखने को बल्कि टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान की कैपटेंसी का भी मुकाबला होगा। दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। ऐसे में जहां रोहित शर्मा की टीम ने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 49 रनों के बड़े अंतर से हराया तो वहीं पर विराट कोहली की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

ऐसे में विराट कोहली दुबई में जीत की पटरी पर वापस लौटने की कोशिश करेंगे तो रोहित शर्मा अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गये हैं, जिसमें मुंबई की टीम ने 16 और आरसीबी की टीम ने 9 मैचों में जीत हासिल की है।

और पढ़ें: RR vs KXIP: राहुल तेवतिया ने लिखी राजस्थान की जीत की कहानी, एक ओवर में बने विलेन से हीरो

वहीं अगर पिछले 8 मुकाबले की बात की जाये तो 7 बार मुंबई की टीम ने आरसीबी को हराने का काम किया है। हालांकि आज के मैच में भी आरसीबी के लिये जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के बीच जो सबसे बड़ा अंतर करती है वो है दोनों टीमों की गेंदबाजी। जहां मुंबई के गेंदबाजों ने पावरप्ले के दौरान औसतन 2 विकेट चटकाने का काम किया है तो वहीं आरसीबी की टीम को अब तक पावरप्ले में अपनी पहली विकेट लेने का इंतजार है।

वहीं पिच की बात करें तो अब तक इस मैदान पर 4 मैच खेले जा चुके हैं और यहां पर रनों का पीछा करने वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में हो सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम एक बार फिर से बल्लेबाजी का फैसला ले।

और पढ़ें: RR vs KXIP: निकोलस पूरन ने हवा में पलटकर रोका सैमसन का छक्का, फील्डिंग देख हैरान रह गये सचिन-सहवाग

गौरतलब है कि केकेआर के खिलाफ 49 रनों की बड़ी जीत हासिल करने वाली मुंबई की टीम आज के मैच में पुरानी ही प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है। वहीं आरसीबी की टीम आज के मैच में गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

RCB का संभावित प्लेइंग XI: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, शिवम दुबे, जोश फिलिप, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल।

Story first published: Tuesday, September 29, 2020, 6:18 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+